एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश, तापमान में भी गिरावट

Delhi-NCR Rain News: दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार (20 मार्च) शाम को तेज बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का अनुमान जताया था. बारिश के साथ-साथ तेज हवा भी चल रही है.

Rain In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार की शाम तेज बारिश हो रही है. इसके साथ-साथ तेज हवा भी चल रही है. इससे पहले दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे थे. वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की अनुमान जताया था. आईएमडी ने चेतावनी दी थी कि तेज हवाओं और ओले गिरने से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है. ओले खुले स्थानों में लोगों और मवेशियों को भी घायल कर सकती है, जबकि तेज हवाएं कमजोर ढांचों और कच्चे घरों, दीवारों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को ओले गिरने की वजह से अधिकतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने बताया कि पालम, चिलपीघाट और आयानगर सहित राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि की सूचना मिली. आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता 96 प्रतिशत और 66 प्रतिशत के बीच रही.

30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का था अनुमान

वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया था. आईएमडी ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ आंधी, ओले गिरने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई थी.

21 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण क्षेत्र में बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओले गिर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 21 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में यमुना नदी के किनारे बनेगा पिकनिक स्पॉट, जानें- कब से शुरू होगा काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget