एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: 3 दिन तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather News: दिल्ली में अगले तीन दिन यानी 18 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम सुहाना और ठंडा बना रहेगा, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ेंगी.

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मौसम को एकदम सुहाना बना दिया है. आसमान में बिजली की कड़क, बादलों की गर्जना और ठंडी हवाएं मानो मानसून का पूरा मजा दे रही हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज 16 अगस्त को मध्यम से हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ सकती हैं, तो कहीं बस हल्की फुहारें.

तापमान में उतार-चढ़ाव

आज 16 अगस्त को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. फिलहाल तापमान सामान्य से कम है, जिसकी वजह से मौसम ठंडा और खुशनुमा बना हुआ है. आज कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है.

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 18 अगस्त के बाद गर्मी धीरे-धीरे लौट सकती है और 21 अगस्त तक अधिकतम तापमान फिर से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

21 अगस्त तक बादलों का डेरा

IMD ने साफ किया है कि 18 अगस्त के बाद बारिश का जोर भले कम हो, लेकिन बादलों का डेरा 21 अगस्त तक रहेगा. इस दौरान हल्की-हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी. यानी आने वाले कई दिन दिल्लीवालों को नमी और ठंडी हवाओं का अहसास कराते रहेंगे.

बारिश बनी राहत और मुसीबत दोनों

जहां एक तरफ बारिश ने उमस और गर्मी से निजात दिलाई है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई निचले इलाकों में जलभराव की वजह से आवाजाही में दिक्कत हो रही है. दफ्तर जाने वालों से लेकर आम राहगीरों तक, सभी को ट्रैफिक में फंसने की समस्या झेलनी पड़ रही है.

वीकेंड प्लान करने से पहले सोचें

शनिवार और रविवार को छुट्टियों के चलते लोग बाहर घूमने का मन बना रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग और ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि बाहर निकलते समय सड़कों की स्थिति जरूर देख लें. अगर जलभराव वाले इलाकों से गुजरना पड़े, तो वैकल्पिक रास्ते चुनें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें.

मौसम का मजा, लेकिन सावधानी जरूरी

अगले कुछ दिनों तक बारिश का यह दौर मौसम को ठंडा और ताजा बनाए रखेगा. ठंडी हवाएं और बादलों की ओट में दिल्ली एक बार फिर मॉनसून का आनंद उठाएगी. लेकिन इसके साथ आने वाली चुनौतियों जैसे जलभराव, ट्रैफिक जाम और फिसलन भरी सड़कों से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना होगा.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget