एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, आज भी बारिश का अनुमान, जानें- कब तक होगी बरसात?

Delhi-NCR Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, शनिवार से बारिश का दौर थमने का अनुमान है, लेकिन आसमान में बादल दिखाई देंगे.

Delhi-NCR Weather Report Today 15 September 2022: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. वहीं तापमान में गिरावट हो रही है. इसकी वजह से मौसम नरम होने के साथ-साथ सुहाना हो गया है. ऐसे में उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, शनिवार से बारिश का दौर थमने का अनुमान है, लेकिन आसमान में बादल दिखाई देंगे.

इसके अलावा शनिवार के बाद तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है. दूसरी तरफ नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम कमोबेश दिल्ली जैसा ही रहेगा. विश्व मौसम संगठन की नई रिपोर्ट 'यूनाइटेड इन साइंस' के मुताबिक जलवायु परिवर्तन ने दिल्ली में लंबे समय तक गर्म मौसम रहने की संभावना को 30 गुणा तक बढ़ा दिया है. इससे यह भी पता चलता है कि औद्योगिक क्रांति से पहले आज के मुकाबले दिल्ली कम से कम एक डिग्री तक ठंडी रही होगी. मंगलवार को जारी इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस साल मार्च और मई के बीच पांच दिन तक चली भयंकर लू के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस के रिकार्ड तक पहुंच गया. 

गुरुवार को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 26.4 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
  • हवा में नमी का स्तर 80 से 93 प्रतिशत रहा.
  • दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.
  • नोएडा में अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.
  • गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां भी बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, आज भी बारिश का अनुमान, जानें- कब तक होगी बरसात?

ये भी पढ़ें- Delhi Electricity Subsidy: जिस महीने भरेंगे फॉर्म उसी महीने से मिलेगा सब्सिडी का लाभ, पढ़ें बड़ी बातें

दिल्ली-एनसीआर में 'वायु प्रदूषण' से राहत जारी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार गुरुवार की सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'संतोषजनक' श्रेणी में 58 दर्ज हुआ है. वहीं नोएडा  में 72 और  गुरुग्राम में 89 रिकॉर्ड किया गया है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Noida News: लाखों रुपये के बकाये पर कार्रवाई, नोएडा प्राधिकरण ने प्ले स्कूल को किया सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget