एक्सप्लोरर

प्रदूषण के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा, एक्सपर्ट ने बताया बचाव का तरीका

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण की समस्या ने स्वास्थ्य की चिंता बढ़ा दी है. आरएमएल हॉस्पिटल के बाहर लोगों ने प्रदूषण से जुड़ी परेशानियां बताई. डॉक्टर ने बचाव का तरीका बताया है.

Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 तक पहुंच गया है. बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली वालों को सेहत से जुड़ी समस्याएं होने लगी हैं. आरएमएल हॉस्पिटल के मेडिसिन डॉक्टर पुलिन कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण पीड़ितों की संख्या में 20 से 25 फीसद तक का इजाफा हो गया है. शुक्रवार को ओपीडी में दिखाने आए मरीजों से एबीपी न्यूज ने बातचीत की. अभिभावक छोटे बच्चों को भी दिखाने के लिए लाये थे.

महिला ने बताया कि बच्चे को खांसी की परेशानी काफी दिन से है. डॉक्टर ने बच्चे को बाहर निकलने से मना किया है. डायबिटीज पेशेंट ने बताया कि प्रदूषण के कारण और ज्यादा समस्या हो रही है. सांस लेने पर धुआं अंदर जा रहा है. डॉक्टर ने घर से निकलने के लिए मना किया है. रिपोर्ट्स लेने आई लड़की ने बताया कि सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी. इंफेक्शन का डॉक्टर ने टेस्ट कराया है. धूल मिट्टी होने पर समस्या और बढ़ जाती है. कई दिनों से अस्पताल आ रहे हैं.

प्रदूषण से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में इजाफा

डॉक्टर ने प्रदूषण से बचने के मास्क लगाने को कहा है. अस्पताल के बाहर और लोगों ने भी प्रदूषण से जुड़ी परेशानियां बताई. डॉक्टर पुलिन कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में प्रदूषण के 25 से 30 प्रतिशत तक मरीजों की संख्या बढी है. ज्यादातर मरीज ईएनटी, ओपीडी और मेडिसिन ओपीडी में आ रहे हैं. बदलते मौसम में प्रदूषण के कारण लोगों को सर्दी, खांसी, जुकाम, बलगम, सांस लेने में परेशानी, गले में इन्फेक्शन जैसी समस्याएं होती हैं. बच्चे, बुजुर्ग और प्रेग्नेंट महिलाएं ज्यादा संवेदनशील होते हैं.

उन्होंने बताया कि मास्क लगाकर प्रदूषण से 70 फीसद तक बचाव किया जा सकता है. बता दें कि प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार ने जंग छेड़ दिया है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है. 

ये भी पढ़ें-

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान कराया हमला

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget