एक्सप्लोरर

मालिक से थप्पड़ का बदला लेने के लिए ड्राइवर ने किया ऐसा काम, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Delhi News: नरेला इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे.

दिल्ली के नरेला इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे. बदले की आग आग में अंधे हुए एक ड्राइवर ने मालिक से थप्पड़ का बदला लेने के लिए उंसके 5 साल के बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.
 
हालांकि, आरोपी पुलिस के चुंगल से ज्यादा देर तक बच नहीं सका और महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान, बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले नीतू सहाय उर्फ नीतू सदाय (28 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं.

खेलते-खेलते गायब हुआ मासूम, कमरे में मिली लाश

डीसीपी आउटर-नॉर्थ हरेश्वर स्वामी के मुताबिक, मामला 21 अक्टूबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे का है. जब शिकायतकर्ता का 5 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया. पहले तो परिवार ने बच्चे की तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई.
 
कुछ ही देर बाद पुलिस ने बच्चे की लाश उसी के पिता के पूर्व ड्राइवर नीतू को पास में ही किराए के कमरे में रहता था, से बरामद की. पुलिस जांच में सामने आया कि नीतू ने बच्चे को अपने कमरे में बुलाया और वहां ईंटों एवं चाकू से उसकी हत्या कर दी.

थप्पड़ बना मौत की वजह

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले शिकायतकर्ता के दो ड्राइवर, नीतू और वसीम शराब पीकर आपस में भिड़ गए थे. वसीम ने जब मालिक को इसकी शिकायत की तो मालिक ने नीतू को 2–4 थप्पड़ मारकर डांट दिया. बस, इसी अपमान का बदला लेने के लिए नीतू ने हैवानियत की हद पार कर दी. अगले ही दिन उसने मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर बेरहमी से मार डाला.

24 घंटे में पुलिस ने खोला हत्या का रहस्य

डीसीपी ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलते ही आउटर नॉर्थ जिले के नरेला थाना, एएटीएस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने आरोपी की तलाश के लिए दिल्ली के प्रमुख बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर निगरानी लगाई.
 
आखिरकार तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन मालका गंज इलाके में ट्रेस की गई. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी नीतू सहाय को दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पूरी वारदातकी कहानी बताई.
 
आरोपी पिछले एक साल से नरेला के गोगा मोड़ स्थित न्यू सन्नौथ कॉलोनी में किराए पर रह रहा था. वह पहले शिकायतकर्ता की चैंपियन गाड़ी चलाता था, लेकिन एक महीने पहले उसे काम से निकाल दिया गया था. पुलिस के मुताबिक, नीतू शराब का आदी और झगड़ालू स्वभाव का व्यक्ति है. जांच में यह भी सामने आया कि वह अक्सर झगड़ों में उलझा रहता था और काम से हटाए जाने के बाद वह गुस्से में जल रहा था. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget