एक्सप्लोरर

दिल्ली: MCD ने उद्दमियों को दी बड़ी राहत, फैक्ट्री लाइसेंस को लेकर बड़ा फैसला

Delhi News: दिल्ली नगर निगम ने उद्योग आधार या लीज को स्वतः फैक्ट्री लाइसेंस मानने का फैसला लिया है. इससे कारोबार आसान होगा और लाइसेंस प्रक्रिया में इंस्पेक्टर राज खत्म होगा.

दिल्ली नगर निगम में गुरुवार (11 जुलाई) को सदन की बैठक में एक खास प्रस्ताव पास हुआ है. इस प्रस्ताव के तहत GNCTD/DSIIDC से किया गया आवंटन/लीज या MSME उद्योग आधार पंजीकरण, दिल्ली नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत "स्वतः फैक्ट्री लाइसेंस" के रूप में मान्य होगा.

दिल्ली नगर निगम ने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने के लिए, औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों के लिए फैक्ट्री लाइसेंसिंग प्रणाली को सरल बनाने के उद्देश्य से एक प्रमुख सुधार पारित किया है.

फैक्ट्री लाइसेंस लेने की आवश्यकता समाप्त

अब से, GNCTD/DSIIDC से स्थापित या मान्यता प्राप्त औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक इकाइयों के लिए MSME उद्योग आधार पंजीकरण प्रमाणपत्र अथवा GNCTD/DSIIDC से जारी आवंटन/लीज डीड मान्य होगी. इसे 1957 की धारा 416/417 के अंतर्गत 'स्वतः फैक्ट्री लाइसेंस' के रूप में स्वीकार किया जाएगा. 

इससे दिल्ली नगर निगम से अलग से फैक्ट्री लाइसेंस लेने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, जिससे उद्यमियों पर अनुपालन का बोझ कम होगा और नगर निगम के अनावश्यक निरीक्षणों में भी कमी आएगी.

सुरक्षा की जिम्मेदारी फैक्ट्री मालिक या प्रभारी पर होगी

साथ ही अग्नि सुरक्षा और संरचनात्मक मानदंडों के अनुपालन की जिम्मेदारी फैक्ट्री मालिक या प्रभारी पर होगी, जिन्हें सभी आवश्यक अनुमतियां संबंधित सक्षम प्राधिकरणों से प्राप्त करनी होंगी.

मौजूदा समय में फैक्ट्री लाइसेंस शुल्क इकाई से उपयोग की जाने वाली विद्युत हॉर्सपावर (HP) के आधार पर तय किया जाता है, जिसके लिए अक्सर भौतिक निरीक्षण की आवश्यकता पड़ती है.

फैक्ट्री लाइसेंस शुल्क को संपत्ति कर का 5% तय

नई व्यवस्था के अनुसार, अब फैक्ट्री लाइसेंस शुल्क को संपत्ति कर का 5% तय किया जाएगा और इसे प्रत्येक साल संपत्ति कर के साथ एकत्र किया जाएगा, जिससे भुगतान और अनुपालन दोनों की प्रक्रिया आसान होगी.

निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, इसके तहत दिल्ली नगर निगम की संपत्ति कर पोर्टल में कुछ बदलाव किए जाएंगे, ताकि फैक्ट्री लाइसेंस निर्गमन को एकीकृत किया जा सके और भुगतान व अनुपालन की प्रक्रिया सरल हो सके.

इंस्पेक्टर राज को खत्म करने का निर्णय

इसको लेकर दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है, जिसके अंतर्गत फैक्ट्री लाइसेंस रिन्यू करने की प्रक्रिया में इंस्पेक्टर राज को खत्म करने का निर्णय लिया गया है.

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि नोटिफाइड औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्री लाइसेंस को संपत्ति कर के साथ जोड़ दिया गया है, जिसके चलते फैक्ट्री मालिकों को वार्षिक संपत्ति कर का 5% लाइसेंस शुल्क के रूप में दिल्ली नगर निगम को देना होगा.

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की बेटियों को रेखा सरकार का तोहफा, हर महीने मिलेगें 2500 रुपये
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की बेटियों को रेखा सरकार का तोहफा, हर महीने मिलेगें 2500 रुपये

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget