एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में अब AI से होगा वार्ड की समस्याओं का समाधान, एमसीडी ने की पहल

Delhi Artificial Intelligence News: दिल्ली नगर निगम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की तैयारी कर ली है.

MCD News: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) ने सभी वार्डों में साफ-सफाई, रोशनी आदि से जुड़ी शिकायतों और उसके निवारण के लिए एमसीडी ऐप 311 की शुरुआत की थी. लेकिन, यह ऐप लोगों की ओर से बड़ी संख्या में इस्तेमाल न किए जाने की वजह से उतनी कारगर साबित नहीं हो पाई. इसके बाद एमसीडी ने अपने इलाकों में साफ-सफाई से लेकर पार्कों की मरम्मत और सड़कों की सही स्थिति जानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सहायता लेनी शुरू की है.

फिलहाल इस परियोजना को पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है. इसके तहत एक एजेंसी के माध्यम से एमसीडी तीन वार्डों पटेल नगर, कोटला मुबारकपुर और प्रीत विहार की समस्याओं का हल करेगी. एमसीडी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की तैयारी कर ली है.

इतने किलोमीटर की रिपोर्ट देगी एजेंसी

एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि, इसके लिए एक एजेंसी को 15.50 लाख रुपये की लागत से कार्य दिया है. एजेंसी अपने कर्मियों की ओर से तीनों वार्ड में 150-150 किलोमीटर की रिपोर्ट देगी. इसमें बताया जाएगा कि वार्ड में कहां सड़क खराब है, कहां स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं है, कहां पार्क की बाउंड्री वाल खराब है, कहां रेडलाइट दिखाई नहीं देती है आदि जैसे लगभग 12 श्रेणियों में जो शिकायतें आएंगी, अधिकारी उसका मौके पर ही समाधान करेंगे.

एमसीडी 311 एप से नहीं मिली अपेक्षित सफलता

अधिकारी ने बताया कि अभी तक निगम के एमसीडी 311 ऐप पर आने वाली शिकायतों की इस तरह से निगरानी की जाती थी, लेकिन वह ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रही है, इसलिए निगम ने वार्ड के गहन अध्ययन और उसकी समस्याओं के हल के लिए इस पायलट प्रॉजेक्ट की शुरुआत की है.

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक लाख के इनामी गुमशुदा कुत्ते को फरीदाबाद से किया बरामद, चोर को भी हिरासत में लिया

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को 2 साल की जेल, कोर्ट ने लगाई फटकार
दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को 2 साल की जेल, कोर्ट ने लगाई फटकार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget