एक्सप्लोरर

Delhi Monsoon News: दिल्ली में कब तक आएगा राहत का मानसून? मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Delhi Monsoon Update: दक्षिण पश्चिम भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है मौसम विभाग के मुताबिक अपने अनुमान से 3 दिन पहले 29 मई को केरल में मानसून का आगमन हो गया है.

Monsoon in Delhi: पूरे उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दक्षिण पश्चिम भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है मौसम विभाग के मुताबिक अपने अनुमान से 3 दिन पहले 29 मई को केरल में मानसून का आगमन हो गया है आमतौर पर केरल में मॉनसून के आने की सामान्य तारीख 1 जून होती है लेकिन इस साल 3 दिन पहले ही मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है.

केरल में मानसून ने दी दस्तक
इससे पहले मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात तूफान आसनी के चलते 27 मई को केरल में मानसून के दस्तक दिए जाने को लेकर अनुमान जताया था. लेकिन अब 29 मई यानी रविवार को केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. हालांकि पूरे उत्तर भारत में अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है तापमान 40 के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के दिल्ली रीजन डिपार्टमेंट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंचेगा. वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश से जैसे इलाकों में पारा 44 को छुएगा तापमान में बढ़ोतरी के साथ पूरे उत्तर भारत में गर्मी और बढ़ जाएगी.

27 जून से होगी मॉनसून की गतिविधियां
वहीं मौसम विभाग ने राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में मॉनसून को लेकर कहा कि मॉनसून को लेकर अभी कोई गतिविधियां देखने को नहीं मिल रही है. हर साल जिस समय पूरे उत्तर भारत में मानसून दस्तक देता है उसी समय मॉनसून के आगमन का अनुमान है. 27 जून से मानसून को लेकर गतिविधियां शुरू हो सकती हैं हालांकि इससे पहले तापमान में बढ़ोतरी के साथ धूप छांव का खेल जारी रहेगा. इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों समेत हरियाणा, नोएडा आदि इलाकों में 30 से 40 प्रति किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे कि गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

इसी बीच रविवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसी बीच दिन भर धूप छांव का खेल भी जारी रहा. इस कारण गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिली चिलचिलाती हुई धूप में सड़कों पर रहने वाले लोगों को और परेशान कर दिया.

यह भी पढ़ें:

Delhi Zoo: भीषण गर्मी से बेहाल जंगल के 'राजा' के लिए बाड़े में लगा वॉटर कूलर, भालू के लिए हुआ ये इंतजाम

JNU में छात्रा से छेड़खानी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget