एक्सप्लोरर

Delhi Monsoon Update: दिल्ली के कई हिस्सों में हुई बारिश, आने वाले दो-तीन दिनों में कैसा रहेगा राष्ट्रीय राजधानी का मौसम?

Delhi Weather News: दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, यहां जानें आने वाले दो-तीन दिनों में कैसा रहेगा राष्ट्रीय राजधानी का मौसम?

Delhi Weather Update: दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से मानसून की वापसी से पहले अगले दो-तीन दिनों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है. दिल्ली के पश्चिम, मध्य, उत्तर, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय और अधिक बारिश होने के आसार हैं.

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में बारिश होने से वर्षा की कमी छ हद तक दूर होने की उम्मीद है. राजधानी में अकेले सितंबर माह में ही औसत से 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है. बारिश के परिणामस्वरूप वायु गुणवत्ता भी ठीक रहने की उम्मीद है और साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में 85.5 मिमी हुई बारिश

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है. रिज रोड मौसम केंद्र में मंगलवार को 88.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में 85.5 मिमी बारिश हुई. आईएमडी ने कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

दिल्ली के प्राथमिक मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला में सितंबर में अब तक केवल 52.9 मिमी बारिश दर्ज की गयी है जो कि सामान्य 104.8 मिमी के मुकाबले काफी कम है. अगस्त के महीने में 41.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी जो पिछले 14 वर्षों के दौरान सबसे कम है.

दिल्ली में एक जून से मानसून के आगमन के बाद से अब तक कुल 405.3 मिमी बारिश दर्ज की गयी है जबकि सामान्य तौर पर राजधानी में इस दौरान 621.7 मिमी बारिश दर्ज की जाती है. आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 सितंबर की सामान्य तारीख के तीन दिन बाद दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे कच्छ के कुछ हिस्सों से वापस लौट गया है. आमतौर पर मानसून के दिल्ली से वापस लौटने के लिए पश्चिमी राजस्थान से इसकी वापसी के बाद लगभग एक सप्ताह का समय लगता है.

इसे भी पढ़ें:

Gurugram: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गाड़ी खराब होने से थमी रफ्तार, लंबा जाम लगने से लोगों को हुई भारी परेशानी

Waqf Board Controversy: दिल्ली में वक्फ बोर्ड को लेकर क्या विवाद है? अमानतुल्लाह खान से क्या है इसका कनेक्शन, यहां जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
Embed widget