एक्सप्लोरर

दिल्ली में BJP की सरकार बंद करेगी अरविंद केजरीवाल की ये योजना? सांसद ने दिया संकेत

Delhi Mohalla Clinics: दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक को लेकर को बीजेपी और आप के आमने-सामने आने की आशंकाएं बढ़ गई हैं और ऐसा बीजेपी के एक सांसद के बयान के बाद लग रहा है.

Delhi News: दिल्ली में बीजेपी सत्ता में आई तो क्या पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू किए गए मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर दिया जाएगा? बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदौलिया के बयान से तो ऐसा ही जाहिर हो रहा है. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने कहा कि एलजी साहेब को बीजेपी सरकार बनने से पहले मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर देना चाहिए. मोहल्ला क्लीनिक में जानवर रहते हैं.

योगेंद्र चंदौलिया ने मीडिया से बातचीत में शुक्रवार को कहा, ''पंजाब में आप की क्या हालत हुई है. आप वाले केवल झूठे बयान देते हैं. '' वहीं, कांग्रेस पर तंज करते हुए योगेंद्र चंदौलिया ने कहा कि कांग्रेस को अपनी चिंता करना चाहिए. उसकी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दिल्ली में जीरो सीट आई है.

मोहल्ला क्लीनिक को इस योजना के अंतर्गत लाने की तैयारी

हालांकि ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि बीजेपी सरकार बनाने पर मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदल देगी. इसको आयुष्मान आरोग्य मंदिर नाम दिया जा सकता है. बीजेपी ने मोहल्ला क्लीनिक में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. उसने अब क्लीनिक की स्वास्थ्य सेवाओं और भ्रष्टाचार के आरोपों की समीक्षा करेगी. दरअसल, एलजी विनय सक्सेना ने फर्जी टेस्ट के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. ऐसे आरोप लगे थे कि टेस्ट निजी लैब को फायदा पहुंचाने के लिए करवाए गए थे. भारत के दूसरे राज्यों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित है. 31 जनवरी 2025 तक इसकी संख्या 1,76,141 हो गई है.

बिजली कटौती के मुद्दे पर आमने-सामने है बीजेपी और आप

बीजेपी की सरकार बनने से पहले ही बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी के हमले तेज हो गए हैं. कार्यवाहक सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है. वहीं, अगर मोहल्ला क्लीनिक बंद करने का फैसला किया जाता है तो आप और बीजेपी के बीच राजनीतिक कड़वाहट और बढ़ने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें- CBSE परीक्षा के लिए DMRC की खास तैयारी, स्टूडेंट्स को मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी ये सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget