एक्सप्लोरर

CBSE परीक्षा के लिए DMRC की खास तैयारी, स्टूडेंट्स को मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी ये सुविधा

CBSE Board Exam 2025: बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं. दिल्ली में कई स्टूडेंट्स मेट्रो से परीक्षा केंद्रों तक जाते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स के लिए मेट्रो ने खास तैयारियां की हैं.

Delhi News: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार (15 फरवरी) से शुरू होने जा रही हैं जिसे देखते हुए राजधानी दिल्ली में डीएमआरसी ने स्टूडेंट्स के लिए खास प्लान बनाया है ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र जाने में देरी ना हो. डीएमआरसी ने बयान जारी कर कहा है कि यह सीबीएसई एग्जाम 2025 के दौरान सुरक्षा जांच और टिकट देने में विद्यार्थियों को प्राथमिकता देगी यानी उन्हें पहले टिकट दिया जाएगा.

डीएमआरसी ने 'एक्स' पर बयान जारी कर जानकारी दी. ''सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक चलेगी जिसे देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों की सुगम और बाधा-रहित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं.''

इसने अपने बयान में कहा कि दिल्ली में 3.3 लाख स्टूडेंट्स और हजारों स्कूल स्टाफ इस दौरान यात्रा करेंगे. परीक्षा के दिनों में बढ़ते यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पर समायोजित करने के लिए डीएमआरसी ने सीआईएसएफ के साझेदारी में विशेष उपाय किया है.

मेट्रो स्टेशन पर स्टूडेंट फ्रेंडली उपाय

• जिन विद्यार्थियों के पास सीबीएसई का एडमिट कार्ड होगा उन्हें सिक्योरिटी चेक में पहले प्राथमिकता दी जाएगी.

• एडमिट कार्ड दिखाने पर टिकट ऑफिस मशीन और कस्टर केयर सेंटर से टिकट खरीदने में विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

•. डीएमआरसी के स्टाफ ने स्कूल का दौरा कर प्रिंसिपल से बात की है और उन्हें नजदीकी मेट्रो स्टेशन की जानकारी दी है. इसके साथ ही स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध सहयोग की भी जानकारी दी है.

• डीएमआरसी ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे विद्यार्थियों को उनकी यात्रा की योजना बनाने में सहायता करने के लिए आसान टिकट बुकिंग के लिए क्यूआर कोड के साथ नजदीकी मेट्रो स्टेशन की जानकारी वाला पोस्टर डिस्प्ले करें.

•  मेट्रो स्टेशन पर स्पेशल सेंट्रलाइज्ड अनाउनसमेंट होगा.

•  परीक्षा केंद्र से जो भी मेट्रो स्टेशन नजदीक है उसकी जानकारी डीएमआरसी ने अपनी वेबसाइट और आधिकारिक मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराई हुई है.

डीएमआरसी ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अतिरिक्त समय निकालकर घर से निकलें. उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं. ये स्टूडेंट्स डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट और डीएमआरसी मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 मोबाइल ऐप से और ब्यौरा ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Power Cut: 'बिजली कटौती पर जनता को न करें भ्रमित', वीरेंद्र सचदेवा का आतिशी पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget