एक्सप्लोरर

Delhi Crime: दिल्ली में उधार के पैसे मांगने पर जानलेवा हमला, चाकू से गोदकर नाबालिग की हत्या

Delhi Crime News: डीसीपी ने हर्ष इंदौरा ने बताया कि नाबालिग ने  किराना दुकानदार और हत्यारोपी श्रीनिवासन उर्फ चिन्नी को 50 हजार रुपये उधार दिए थे. वह पैसा वापस करने को लेकर टालमटोल कर रहा था.

Delhi Latest News: साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में एक किशोर को उधार देना महंगा पड़ गया. उसे इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी. घटना के समय नाबालिग युवक उधार के पैसे वापस मांगने अपने दोस्तों के साथ आरोपी की दुकान पर पहुंचा था. उधार के पैसों को लेकर हुई कहासुनी के बीच आरोपी ने किशोर और उसके दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान जवाबी हमले में आरोपी को भी चाकू लगी और वह भी घायल हो गया.

सभी को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी श्रीनिवासन उर्फ चिन्नी (35) को हिरासत में ले लिया, जिसे इलाज के बाद पुलिस गिरफ्तार कर सकती है. 

डीसीपी हर्ष इंदौरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 19 अगस्त को पीसीआर कॉल से पुलिस को गली नंबर 10 में एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को कॉलर ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को एक नाबालिग युवक को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने का पता चला. आरोपी ने उसके गले पर चाकू से हमला किया था, जिस कारण उसकी जान चली गई.

डीसीपी ने हर्ष इंदौरा ने बताया कि नाबालिग ने करीब एक साल पहले किराने की शॉप चलाने वाले आरोपी श्रीनिवासन उर्फ चिन्नी को 50 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसे वह काफी समय से आरोपी से वापस मांग रहा था, लेकिन वह पैसे वापस करने को लेकर टालमटोल कर रहा था.

ये है पूरा मामला 

घटना वाले दिन मृत नाबालिग अपने दो दोस्तों आसिफ और आफताब के साथ आरोपी श्रीनिवासन की दुकान पर पहुंचा और पैसा वापस देने की मांग की. पैसे को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई. बात इतनी बढ़ गई की उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई. इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकाल लिया और मृतक एवं उसके दोस्तों पर हमला कर दिया. जवाबी हमले में उन्होंने भी आरोपी पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह भी घायल हो गया.

आरोपी पर पहले से है हत्या का आरोप 
  
इस मामले में पुलिस ने अस्पताल में इलाजरत आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसे अस्पताल से डिस्चार्ज मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी पहले भी हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे दो मामलों में लिप्त रहा है. आरोपी किराने की दुकान चलाने के साथ पानी के जार की सप्लाई का काम भी करता है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है. 

'अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने का...', मनीष सिसोदिया ने BJP पर लगाए ये आरोप

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget