एक्सप्लोरर

पर्यावरण और बुनियादी ढांचे का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम!

Delhi News: पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने 6 चोक पॉइंट पर रुककर जायजा लिया. उन्होंने समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को बुधवार तक का समय दिया है.

Delhi News: पर्यावरण और बुनियादी ढांचे का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा अपनी पूरी टीम के साथ सड़क पर उतरे नजर आए. धौला कुआं से दौला टोल प्लाजा तक करीब 30 किलोमीटर का रास्ता सिरसा ने तय किया. सिरसा का साथ देने कैलाश गहलोत भी मौजूद रहे. 

निरीक्षण के दौरान सिरसा 33 किलोमीटर के इस रास्ते में बने 6 पॉइंट्स पर रुके और अपने अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग लेते हुए नज़र आए. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा इस फ्लाईओवर को लेकर आपत्ति जताते हुए नजर आए. ये फ्लाईओवर गुरुग्राम की तरफ जाता है और जिस लोकेशन पर बनाया गया है उससे ट्रैफिक मर्ज होता है जिससे ये कट बहुत खतरनाक भी हो जाता है. 

ऐसे करीब 6 चोक पॉइंट का पर्यावरण मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ दौरा किया और समाधान देने के लिए अधिकारियों को बुधवार तक का वक्त भी दिया है. प्रदूषण की समस्या की जड़ क्या है, समाधान क्या है सभी पर बात की गई और अधिकारियों को फिलहाल बुधवार को दोबारा इस ही जगह पर मीटिंग के लिए बुलाया गया है.

कम होगा दिल्ली में प्रदूषण स्तर
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "जहां हम खड़े हैं ये दिल्ली गुड़गांव है जिसे दिल्ली की लाइफलाइन कहा जाता है. यहां कंस्ट्रक्शन का काम लंबे समय से चल रहा है जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है." उन्होंने आगे कहा कि कुछ डायवर्शन करेंगे जिससे बॉटल नेक को हटाया जाए. इस जगह और हर जगह मिट्टी ही मिट्टी है, प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ता है इससे. यहां हरियाली होनी चाहिए. एनएचएआई, एयरपोर्ट ऑथोरिटी, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी जैसी ऑथोरिटी पर्यावरण विभाग के अंदर जवाबदेह हैं. इस बार प्रदूषण का स्तर दिल्ली में कम होगा. 

बीजेपी के मौजूदा विधायक और दिल्ली सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा, "एनएच 48 का दौरा किया गया जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया. एक हफ्ते में डस्ट मिटिगेशन के समाधान देने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा है. 

पिछली सरकार में धीमे हो गए थे प्रोजेक्ट- कैलाश गहलोत
कैलाश गहलोत ने कहा कि परिवहन मंत्री रहते हुए कुछ प्रोजेक्ट फंड ना होने के कारण धीमे हो गए थे, अब काफी सारा बजट दिया गया है. एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी को ट्रैफिक की वॉल्यूम बराबर रखने पर ध्यान देना चाहिए. जैसे महिपालपुर ट्रैफिक जहां मिलता है उस जगह पर घंटों का जाम होता है. हमें इन जगहों पर काम करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में पानी संकट से कैसे निपटेगी सरकार? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया एक्शन प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget