एक्सप्लोरर

Delhi Metro E-Auto: जल्द ही सड़कों पर दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो की ऑटो, इस स्टेशन से चलेंगे 50 वाहन

Delhi Metro E-Auto Service: दिल्ली मेट्रो जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में अपनी पहली ई-ऑटो सेवा शुरू करेगा. डीएमआरसी के अनुसार द्वारका सेक्टर -9 स्टेशन से 50 वाहन चलाए जाएंगे.

Delhi Metro E-Auto Service: दिल्ली मेट्रो जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में अपनी पहली ई-ऑटो सेवा शुरू करेगी और द्वारका सेक्टर-9 स्टेशन से ऐसे 50 वाहनों की शुरुआत की जाएगी. इस कदम का उद्देश्य यात्रियों के लिए अंतिम छोर तक सम्पर्क को बढ़ावा देना है. यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी. अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय इसलिए भी लिया गया है क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) अपनी फीडर बसों का संचालन ‘‘कम उपयोग’’ के कारण ‘‘कम व्यवहारिक’’ पा रही है.

डीएमआरसी प्रमुख विकास कुमार ने कहा, ‘‘ई-ऑटो सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी, सबसे पहले यह द्वारका के लिए शुरू होगी. ऐसे 50 ई-ऑटो द्वारका सेक्टर-9 स्टेशन से शुरू किये जाएंगे और कुल 136 ऐसे ऑटो वहां चलेंगे. यह मेट्रो यात्रियों के लिए अंतिम छोर तक सम्पर्क को बढ़ावा देने के लिए एक कदम है.’’ यहां मेट्रो भवन में डीएमआरसी प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों के साथ अपनी पहली बातचीत में कुमार ने कहा कि आंतरिक क्षेत्रों में डीएमआरसी फीडर बसें चलाना ‘‘कम उपयोग’’ के कारण ‘‘कम व्यवहारिक’’ है.

अधिकारियों ने कहा कि अब योजना यह है कि डीएमआरसी फीडर बसों को संचालन के लिए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा लिया जाएगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि द्वारका के लिए 136 ई-ऑटो की योजना बनाई गई है, अन्य 663 ई-ऑटो बाद में विभिन्न क्षेत्रों में धीरे-धीरे शुरू किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि 50 ई-ऑटो का पहला बेड़ा अगस्त के पहले सप्ताह में द्वारका सेक्टर-9 स्टेशन से शुरू होने की उम्मीद है. कुमार ने कहा कि स्टेशन पर चार्जिंग प्वाइंट समेत अन्य व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा कि इसे एक रियायत के आधार पर चलाया जाएगा.

Kanwar Yatra 2022: दिल्ली में कांवड़ यात्रियों के ठहरने के लिए 300 से अधिक शिविरों को मंजूरी, अलग होगा लेन, पढ़ें डिटेल

द्वारका में 13 स्टेशन हैं और डीएमआरसी की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली मेट्रो फीडर बसों के लिए चार मार्ग हैं. जिनमें कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से हर्ष विहार, शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन से मयूर विहार फेज-तीन, मयूर विहार फेज-तीन से हर्ष विहार और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से शंकरपुरा बुराड़ी. अधिकारियों द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में दो समूहों में 50 फीडर बसें चलती हैं.

Video: फिनलैंड में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत लौटीं 94 साल की भगवानी देवी, दिल्ली एयरपोर्ट पर किया डांस, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget