एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जुलाई से शुरू होगी खास सेवा, अब यात्री क्यूआर कोड के जरिए सीधे...

Delhi Metro Services: आगामी जुलाई तक दिल्ली के लगभग सभी मेट्रो स्टेशन पर क्यूआर कोड और स्कैनिंग के माध्यम से यात्री सीधा मेट्रो ट्रेन के लिए एंट्री और एग्जिट कर सकेंगे.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो में लाखों लोग रोजाना सफर करते हैं, इसलिए मेट्रो को आम लोगों के लिए दिल्ली की लाइफ लाइन माना जाता है. दूसरी तरफ इसका दूसरा पहलू यह भी है कि कई यात्रियों को तकनीकी दिक्कतों की वजह से मेट्रो स्मार्ट कार्ड रिचार्ज संबंधित कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है. बहुत जल्द यात्रियों को इन सभी समस्याओं से निजात मिल सकेगी. आगामी जुलाई तक दिल्ली के लगभग सभी मेट्रो स्टेशन पर क्यूआर कोड और स्कैनिंग के माध्यम से यात्री सीधा मेट्रो ट्रेन के लिए एंट्री और एग्जिट कर सकेंगे. इसके अलावा, उन्हें मेट्रो स्मार्ट कार्ड और अन्य वैकल्पिक सुविधा भी उपलब्ध होती रहेगी.

दिल्ली मेट्रो के इस पहल को लेकर बीते कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे. इसके अलावा, कई मेट्रो स्टेशन और लाइन पर इसका ट्रायल भी चल रहा था, लेकिन डीएमआरसी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मेट्रो के ज्यादातर लाइन पर इसका ट्रायल अंतिम चरण में है और एक अनुमान के मुताबिक आने वाले जुलाई तक सभी मेट्रो लाइन पर तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को एएफसी गेट पर क्यूआर कोड-स्कैनिंग के माध्यम से एंट्री मिल सकेगी. इस सुविधा के लिए सभी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को लगातार अपग्रेड करने का काम भी जोरों पर है. इतना ही नहीं, पेमेंट को लेकर डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के लिए भी बैंकों से लगातार बातचीत जारी है.

 मेट्रो यात्रियों को इस समस्याओं से भी मिलेगी निजात 

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए डीएमआरसी द्वारा इस खास सुविधा को लेकर  तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है. दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर क्यूआर कोड स्कैनिंग के अलावा भी अन्य विकल्प मौजूद होंगे जिससे मेट्रो में यात्रियों का सफर बेहद आसान हो सके. बीते कुछ महीनों से मेट्रो में सफर के लिए स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के दौरान मोबाइल से पेमेंट हो जाने पर भी मेट्रो स्मार्ट कार्ड का बैलेंस अपडेट नहीं होता. इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आने वाले समय में एएफसी गेट पर क्यूआर कोड और स्कैनिंग व्यवस्था के माध्यम से यात्रियों को इस बड़ी समस्या से निजात मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें:  Delhi Liquor Scam: 'AAP की छवि को खराब करने का षडयंत्र', सीएम अरविंद केजरीवाल का दावा- पीएम की ओर से CBI-ED को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस का जिक्र कर मोदी सरकार को चेताया
सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस का जिक्र कर मोदी सरकार को चेताया
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget