एक्सप्लोरर

Delhi Metro: मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर! ब्लू लाइन की इन स्टेशनों पर रविवार देर से शुरू होगी सेवा

Delhi Metro News: मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों के लिए 5 नवंबर को डीएमआरसी द्वारा जारी गाइडलाइन पर ध्यान देना होगा क्योंकि ब्लू लाइन के कुछ स्टेशनों पर सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं.

Delhi Metro Latest News: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) यात्रियों के लिए डीएमआरसी (DMRC) ने एक जरूरी सूचना जारी की है. डीएमआरसी ने मेंटेनेंस वर्क को लेकर प्रभावित होने वाली मेट्रो लाइन और स्टेशनों के बारे में जानकारी साझा की है. इस मेंटेनेंस वर्क की वजह से दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर सेवाएं बाधित रहेंगी. मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा में मेंटनेंस का काम चल रहा है.

द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी / वैशाली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन मेट्रो के करोल बाग और राजीव चौक सेक्शन के बीच निर्धारित रखरखाव कार्य के लिए, इस लाइन पर ट्रेन सेवाओं को रेग्युलेट किया गया है. रविवार सुबह 5 नवंबर को इस सेक्शन में समय सुबह छह बजे तक करोल बाग से राजीव चौक सेक्शन तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. इसलिए इस सेक्शन में पड़ने वाले झंडेवालान और राम कृष्ण आश्रम मार्ग, ये दोनों मेट्रो स्टेशन सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे. इस सेक्शन के स्टेशनों पर सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगी. ब्लू लाइन के इस रखरखाव सेक्शन के दोनों ओर, यानी द्वारका सेक्टर-21 से करोल बाग और राजीव चौक से नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली तक सेवाएं, इस अल्पावधि के दौरान सामान्य समय सारिणी के अनुसार उपलब्ध रहेंगी.

नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सेंटर के बीच सामान्य रहेंगी सेवा
डीएमआरसी द्वारा जारी इस सूचना से अपनी यात्रा को उस अनुसार निर्धारित कर शुरू करने से लोग परेशानियों का सामना करने से बच पाएंगे. हालांकि यात्रियों को इसके बारे में सूचित करने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर नियमित घोषणाएं भी की जाएंगी और यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे. नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन में ट्रेन सेवाएं रविवार को नियमित समय सारणी के अनुसार सुबह 8 बजे शुरू होंगी. जिसके बाद मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो जाएंगी. और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधसों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ेंCyber Crime: विदेशी अफसर बन शादी, उपहार के नाम पर महिलाओं को बनाता था ठगी शिकार, पुलिस ने 2 आरोपियों को ऐसे किया गिरफ्तार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget