एक्सप्लोरर

Delhi Metro में यात्रा करने के लिए अब आपका स्मार्टफोन है काफी, कार्ड और टोकन की जरूरत को खत्म करने की तैयारी

Delhi Metro जल्द यात्रियों को नई सहूलियत देने की तैयारी में है. दरअसल अब यात्री का स्मार्टफोन ही मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो कार्ड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो अब यात्रा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले यात्रा कार्ड से भी यात्रियों को निजात देने की तैयारी कर रही है. दरअसल अब यात्री का स्मार्टफोन ही मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो कार्ड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा, फिलहाल यह सुविधा एयरपोर्ट लाइन पर लागू है. सहूलियत होने की वजह से करीब एक तिहाई यात्री इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं. क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर हर रोज 16,000 यात्री एयरपोर्ट लाइन में प्रवेश करते हैं. दिल्ली मेट्रो अब अपनी सभी लाइनों पर इस सुविधा को शुरू करेगी, इसके लिए अपने एंट्री गेट को अपग्रेड कर रही है. मार्च, 2023 तक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा लागू कर दी जाएगी.

फिलहाल इतने यात्री उठाते हैं इस सुविधा का लाभ

बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने 2018 में क्यूआर कोड से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सफर करने की सुविधा प्रदान की थी. इसके बाद से धीरे-धीरे इस सिस्टम का उपयोग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. फिलहाल इस लाइन पर रोजाना करीब 50 हजार यात्री सफर करते हैं. इनमें 16,000 यात्री सफर के लिए अपने स्मार्टफोन से क्यूआर कोड स्कैन करते हैं. फिलहाल इस लाइन पर स्मार्ट फोन, स्मार्ट कार्ड, एनसीएमसी रुपे कार्ड से सफर की सुविधा है.

Delhi News: दिल्ली में अब 24 घंटों में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करेगी PWD, की गई ये खास तैयारी

अपग्रेड किए जा रहे हैं एएफसी गेट

दिल्ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क में एनसीएमसी लागू करने के लिए स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) गेट अपग्रेड किए जा रहे हैं. क्यूआर कोड, नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) मीडिया और एनसीएमसी रुपे कार्ड की सुविधा मुहैया करने के लिए डीएमआरसी ने पेटीएम बैंक के साथ करार किया है. वर्ष 2023 के मार्च तक दिल्ली मेट्रो के दो प्रवेश या निकास एएफसी गेट को एनसीएमसी के उपयोग के लायक बनाया जा रहा है. फेज-1, 2 और 3 के मेट्रो स्टेशनों पर 3,300 एएफसी गेट हैं. एप के जरिये किसी भी स्टेशन से गंतव्य के लिए क्यूआर कोडयुक्त टिकट खरीद सकते हैं. मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने के लिए भी स्मार्ट फोन से क्यूआर कोड को एएफसी गेट पर स्कैन करना होगा. यात्रा समाप्त होने पर स्टेशन से निकासी भी मोबाइल से की जा सकती है.

Delhi: बैकसीट पर सीट बेल्‍ट नियम को लेकर जागरुक नहीं लोग, CTI चेयरमैन ने डीसीपी ट्रैफिक को बताई क्या हैं दिक्कतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget