एक्सप्लोरर

31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन से EXIT नहीं, जान लें अपडेट

Delhi Metro News: डीएमआरसी ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि नए साल की पूर्व संध्या पर यात्रियों को रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

DMRC Advisory For New Year Eve: दिल्ली में नए साल के जश्न को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस बीच दिल्ली मेट्रो की ओर से नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोमवार (30 दिसंबर) को कहा कि जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों को नए साल की पूर्व संध्या पर रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में जानकारी साझा की है. डीएमआरसी ने ये फैसला पुलिस अधिकारियों की सलाह के मुताबिक सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है. 

नए साल की पूर्व संध्या को लेकर DMRC का अपडेट

पुलिस अधिकारियों की सलाह के मुताबिक सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर 2024) पर भीड़ को मैनेज करने के लिए, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9:00 बजे से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, 31 दिसंबर को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन रवाना होने तक यात्रियों को एंट्री की अनुमति होगी.

मोबाइल ऐप से क्यूआर टिकट भी नहीं होंगे जारी

इसके अलावा इन उपायों के सुचारू रूप से लागू करने के लिए रात 8:00 बजे से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गंतव्य वाले क्यूआर टिकट डीएमआरसी के मोबाइल ऐप के माध्यम से जारी नहीं किए जाएंगे. बाकी नेटवर्क पर मेट्रो सेवाएं नियमित समय सारिणी के अनुसार चलती रहेंगी. डीएमआरसी की ओर से जारी एडवाइजरी में यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वो इसके हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनाएं और अधिकारियों के साथ सहयोग करें.

ये भी पढ़ें:

LG सक्सेना के लेटर पर AAP ने दिया जवाब, सौरभ भारद्वाज बोले- 'फूट डालने की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget