एक्सप्लोरर

Delhi News: कूड़े के पहाड़ हटाने के लिए ठोस कचरे की ‘बायोमाइनिंग’ करेगी MCD, एलजी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

MCD: एमसीडी ने अपनी लैंडफिल साइटों पर तैयार रिपोर्ट में कहा है कि कूड़े के पहाड़ों को हटाने के लिए ‘बायोमाइनिंग' की जाएगी. ये रिपोर्ट उपराज्यपाल कार्यालय को भेजी जाएगी. 

Municipal Corporation of Delhi: एमसीडी ने दिल्ली की लैंडफिल साइटों पर तैयार अपनी स्थिति रिपोर्ट में कहा है कि वह कूड़े के पहाड़ों को हटाने के लिए वहां पड़े ठोस कचरे की ‘बायोमाइनिंग’ (धातु और अयस्क निकालने की तकनीक) और कचरे से ऊर्जा पैदा करने वाले संयंत्र स्थापित करने जैसे कदम उठा रही है. एमसीडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

उपराज्यपाल कार्यालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट

उन्होंने बताया कि एमसीडी शुक्रवार शाम तक अपनी रिपोर्ट उपराज्यपाल कार्यालय को भेज सकती है. अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में स्थित लैंडफिल साइटों पर कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई घटाने की जिम्मेदारी करीब 50 अधिकारियों को सौंपी गई है और इसके लिए मासिक समय सीमा भी तय की गई है.

Delhi News: देर रात तीन बजे तक बार खोलने का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, HC ने पूछा- बताइए कैसे बढ़ेंगे अपराध?

एलजी ने किया था गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रविवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया था और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों से वहां मौजूद कूड़े के पहाड़ी की ऊंचाई कम करने के संबंध में स्थिति रिपोर्ट देने को कहा था.

निर्देशों का होगा पालन

एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इन लैंडफिल साइटों पर कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई को कम करने और उन्हें बंद करने के संबंध में हमारी योजना की स्थिति रिपोर्ट हमने आयुक्त को भेज दी है. आयुक्त की मंजूरी के बाद उसे आज (शुक्रवार) शाम तक उपराज्यपाल कार्यालय भेज दिया जाएगा. उपराज्यपाल से जो भी निर्देश मिलेंगे हम उसका पालन करेंगे.’’ राष्ट्रीय राजधानी में तीन लैंडफिल साइटें (गाजीपुर, भलस्वा और ओखला) और तीनों में कूड़े के ऊंचे पहाड़ खड़े हो गए हैं.

कितना फेंका जाता है कचरा? 

निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर में औसतन 11,400 मीट्रिक टन कचरा निकलता है जिसमें से करीब 6,200 मीट्रिक टन कचरा इन तीनों लैंडफिल साइटों पर फेंका जाता है. बाकी बचा हुआ 5,200 मीट्रिक टन कचरा खाद बनाने वाले और कचरे से ऊर्जा पैदा करने वाले संयंत्रों की मदद से शोधित किया जाता है.

अधिकारियों के मुताबिक स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है कि एमसीडी ने कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यकारी अभियंताओं सहित 45 से 50 अधिकारियों को इन तीनों लैंडफिल साइट पर मौजूद पड़े ठोस कचरे के शोधन की जिम्मेदारी सौंपी है.

समय सीमा हुई तय

अधिकारियों ने बताया कि गाजीपुर लैंडफिल साइट की ऊंचाई कम करने के लिए दिसंबर 2024 तक की समय सीमा तय की गई है, जबकि भलस्वा लैंडफिल साइट को जून 2023 और ओखला लैंडफिल साइट को दिसंबर 2023 तक खाली करने का प्रयास किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- सबको अपनी पसंद का धर्म चुनने का अधिकार, जबरन धर्म परिवर्तन अलग है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget