एक्सप्लोरर

Delhi MCD News: AAP का सियासी दांव, मेयर चुनाव से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने 14 विधायकों को एमसीडी के लिए किया मनोनीत

Delhi Politics News: आम आदमी पार्टी ने एक दिन पहले शैली ओबेराय को मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया था.

Delhi Politics News: दिल्ली नगर निगम मेयर का चुनाव होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने आम आदमी पार्टी ( AAP MLA ) के 14 विधायकों की सूची दिल्ली नगर निगम ( MCD ) में मनोनीत करने के लिए जारी कर दिया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के जरिए दी गई है. इसके साथ की दिल्ली नगर निगम के मेयर पद चुनाव की सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष ने मेयर चुनाव से पहले आप विधायकों को मनोनीत करने का फैसला भाजपा तकनीकी प्रावधानों का लाभ उठाने से रोकने के लिए लिया है.

ये हैं MCD में मनोनीत होने वाले विधायक
आप के जिन विधायकों ( AAP MLA ) को एमसीडी ( MCD ) के लिए मनोनीत किया गया है उनमें आतिशी (कालकाजी), अखिलेश पति त्रिपाठी (मॉडल टाउन), दिनेश मोहनिया (संगम विहार), दुर्गेश कुमार (राजिंदर नगर), गुलाब सिंह (मटियाला), जरनैल सिंह (तिलक नगर) और मोहिंदर गोयल (रिठाला) का नाम शामिल है। इसके अलावा प्रमिला टोकस को आरके पुरम, राजकुमारी ढिल्लों को हरी नगर, राजेश गुप्ता को वजीरपुर, ऋतुराज गोविंद को किराड़ी, संजीव झा को बुराड़ी, विनय मिश्रा को द्वारका और अनिल कुमार बाजपेई को गांधी नगर से मनोनीत किया गया है.

AAP की ओर से मेयर के लिए शैली का नाम तय 
एक दिन पहले आप ने एमसीडी (Delhi Municipal Corporation) के मेयर पद के लिए नाम का ऐलान कर दिया था. आम आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) का नाम मेयर पद के लिए तय किया है. वहीं डिप्टी मेयर के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल (Aaley Mohammad Iqbal) होंगे. स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर के लिए आमिल मलिक, रविंद्र कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी होंगी. 

6 जनवरी को होगा मेयर पद के लिए मतदान 
इससे पहले यानि गुरुवार को आप ( AAP ) की ओर से मेयर पद को लेकर पार्टी की पीएसी की बैठक हुई. इस बैठक में मेयर पद के नाम पर मुहर लगा. दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए 6 जनवरी 2023 को मतदान होगा. इसके लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2022 है. इससे पहले हाल ही में दिल्ली ( Delhi ) के एलजी वीके सक्सेना ने 6 जनवरी 2023 को नगर निगम की पहली बैठक बुलाने के प्रस्ताव को हाल में मंजूरी दी है. इसके बाद दिल्ली नगर निगम ने कहा था कि एमसीडी के महापौर, उप महापौर और सदन की स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों के लिए चुनाव 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक के 11 बजे होगी.

यह भी पढ़ें: Delhi MCD News: दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद सिविक सेंटर में होगा मुख्यालय, जानें- क्यों चुनी गई यह जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget