एक्सप्लोरर

Delhi Mayor Election Highlights: दिल्ली मेयर चुनाव से ठीक पहले BJP ने वापस लिया नामांकन, निर्विरोध जीतीं AAP उम्मीदवार शैली ओबेरॉय

MCD Mayor Election Highlights: बुधवार को एमसीडी मेयर का चुनाव हुआ. बीजेपी ने चुनाव से पहले ही नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद शैली ओबेरॉय एक बार फिर से निर्विरोध चुनाव जीत गईं.

Key Events
Delhi MCD Mayor Election Live Updates Shelly Oberoi AAP Candidate Aaley Muhammad Iqbal BJP Delhi Mayor Election Highlights: दिल्ली मेयर चुनाव से ठीक पहले BJP ने वापस लिया नामांकन, निर्विरोध जीतीं AAP उम्मीदवार शैली ओबेरॉय
(दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव हाइलाइट्स)
Source : ABP Live

Background

Delhi MCD Mayor Election Highlights: दिल्ली नगर निगम मेयर और डिप्टी पद के लिए आज वोट डाले जाएंगे. इस बार एमसीडी सदन का संचालन करने के लिए पीठासीन अधिकारी निगम में छह बार से पार्षद और आप नेता मुकेश गोयल को बनाया गया है. उनके नाम का प्रस्ताव सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार ने एलजी विनय सक्सेना के पास भेजा था. दो दिन पहले एलजी ने उनके नाम पर सहमति जताई थी. मेयर चुनाव के लिए एमसीडी हेडक्वार्टर सिविक सेंटर में सुबह 11 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी. इस बार मेयर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की उम्मीद है. अहम सवाल यह है कि मेयर का चुनाव परिणाम अनुमान के मुताबिक आप के पक्ष में आएगा या फिर पहले की तरह कोई खेला होगा. हालांकि, इस बार ऐसा होने के आसार बहुत कम हैं. 

एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी मुकेश गोयल ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बुधवार को मेयर चुनाव में कुल 274 वोट डाले जाएंगे. मेयर चुनाव में सभी निर्वाचित पार्षद, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और एलजी विनय सक्सेना द्वाना नामित दिल्ली के 14 विधायक मतदान करेंगे. आम आदमी पार्टी के पक्ष में 148 और बीजेपी के पास 115 वोट हैं। साफ है कि सदन में वोट का समीकरण आम आदमी के पक्ष में है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अंतिम समय तक मेयर चुनाव जीतने की कोशिश करेगी.

पिछले मेयर चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। 22 फरवरी को AAP प्रत्याशी शैली ओबरॉय मेयर और डिप्टी मेयर मोहम्मद इकबाल चुने गए थे। आप मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 वोट के अंतर से हराया था। इस बार शैली ओबेरॉय के खिलाफ बीजेपी ने शिखा रॉय को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है. वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए आप के आले मोहम्म्द के खिलाफ बीजेपी की ओर से सोनी पांडे मैदान में हैं.

12:37 PM (IST)  •  26 Apr 2023

'AAP उम्मीदवारों को दिया गया 10-10 करोड़ का ऑफर'

दुर्गेश पाठक ने बड़ा बयान देते हुए कहा, 'भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के बाद हमारे पार्षदों को 10-10 करोड़ तक का ऑफर दिया गया. हमारे पार्षदों को तोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस तक का सहारा लिया गया. लोकतंत्र में इससे ज्यादा गिरी हुई हरकत कोई नहीं कर सकता है. आज इन्हें पता था कि इनके पास नंबर नहीं है और हो सकता था कि कई भाजपा पार्षद AAP को वोट देते. इसलिए BJP ने AAP के सामने सरेंडर कर दिया. यह AAP और अरविंद केजरीवाल के मूल्यों की जीत है.'

12:36 PM (IST)  •  26 Apr 2023

एलजी ने पीठासीन पदाधिकारी के लिए मना कर दिया था: दुर्गेश पाठक

दुर्गेश पाठक ने आगे कहा कि, 'दो महीने पहले मुकेश गोयल के नाम को एलजी ने पीठासीन पदाधिकारी के लिए मना कर दिया था लेकिन इस बार उसे अप्रूव करना पड़ा. आज भाजपा उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद शैली ओबरॉय मेयर बनीं और आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर.'

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget