एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: EVM बंद होने से ठीक पहले वोट डालने पहुंचे मतदाता, शाम 5:30 बजे तक 50% वोटिंग

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम 5:30 बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ. इस बार एमसीडी चुनाव का त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव का मतदान आज रविवार को शाम 5:30 बजे संपन्न हो गया. इस चुनाव के लिए सुबह से धीमी पड़ी रफ्तार दोपहर बाद तेज हुई और वोटरों में भी इस बार एक अलग उत्साह देखने को मिला. एमसीडी चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम 5:30 बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ तो वहीं मतदान के अंतिम समय में भी कुछ मतदाता पहुंचे. ठंड और धुंध के प्रभाव की वजह से रोशनी का अभाव देखने को मिल रहा लेकिन मतदाताओं ने अंतिम समय में भी लाइन में लगकर अपने मत का प्रयोग किया.

दिल्ली के विकास के लिए किया वोट 

पटपड़गंज वार्ड के बापू पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंची 60 वर्षीय मुकेश देवी ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि आवश्यक कार्यों की वजह से दिन में मतदान केंद्र पर न पहुंच सके. हालांकि देर शाम केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया है. चुनाव में मुद्दे के सवाल पर बुजुर्ग महिला बोली कि अब आवश्यक है कि दिल्ली के हर वर्ग को मूलभूत सुविधाएं मिले, राजधानी का बेहतर विकास हो और इन्हीं सब बातों को देखते हुए इस बार वोट किया है.

 रोचक होगा दिल्ली नगर निगम का रिजल्ट

दिल्ली नगर निगम चुनाव का 7 दिसंबर को रिजल्ट आएगा. बापू पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन के बंद होने से ठीक पहले वोट करने पहुंची 42 वर्षीय मतदाता शबाना ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प है. हमने और हमारे परिवार ने दिल्ली के बुनियादी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट किया है. यह मेरी दिल्ली नगर निगम में मतदाता के रूप में तीसरी बार भागीदारी है लेकिन पिछले सालों की तुलना में इस बार का मुकाबला काफी रोचक दिख रहा है.

एमसीडी चुनाव का त्रिकोणीय मुकाबला

इस बार दिल्ली नगर निगम चुनाव में तीनों प्रमुख दलों में कांटे की लड़ाई देखी जा रही है और सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. वहीं मतदान केंद्रों पर पहुंचे इन मतदाताओं ने अपने-अपने रुख से स्पष्ट कर दिया है कि केवल वादे पर ही नहीं बल्कि वास्तविक तौर पर राजधानी को बदलने वाले उम्मीदवार पर ही इस बार भरोसा किया जाएगा.

Delhi MCD Election 2022: भाई की शादी छोड़कर वोट देने पहुंची महिला, फिर भी नहीं किया मतदान, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget