एक्सप्लोरर

Delhi Mayor Election: MCD मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख तय, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

MCD Mayor Election 2023: पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. आप ने मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर कब्जा जमाया था. शैली ओबेरॉय को एमसीडी का मेयर चुना गया था.

Delhi MCD Mayor Election Date: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) मेयर के चुनाव की तारीख का एलान हो गया है. मेयर और डिप्टी मेयर के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होंगे. मेयर चुनाव के लिए 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. पिछले साल दिसंबर में एमसीडी के चुनाव हुए थे. चुनाव में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (AAP) को जीत मिली थी. दिल्ली की मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) को चुना गया था और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल (Aaley Mohammad Iqbal) बने थे.

मेयर के चुनाव के दौरान दिल्ली में आप और बीजेपी में सियासी तनातनी भी देखने को मिली थी. शैली ओबेरॉय का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो चुका है, लेकिन जब तक नए मेयर का चुनाव नहीं हो जाता, वे इस पद बनी रहेंगी. इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को कहा था कि दिल्ली नगर निगम के मेयर पद का चुनाव 26 अप्रैल को होगा. 22 फरवरी को महापौर चुनी गईं आम आदमी पार्टी की पार्षद शैली ओबेरॉय, अपने उत्तराधिकारी के चुने जाने तक कार्यभार संभालती रहेंगी. उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था.

आम आदमी पार्टी को मिली थी 134 सीटों पर जीत

वहीं सूत्रों ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस पद के लिए ओबेरॉय और डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल को अपने उम्मीदवारों के रूप में दोहरा सकती है. गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद शहर को नया मेयर मिलता है. राष्ट्रीय राजधानी में मेयर पद के लिए पांच साल के दौरान हर साल के आधार पर चुनाव होता है, जिसमें पहला साल महिलाओं के लिए आरक्षित है, जबकि दूसरा साल मुक्त श्रेणी, तीसरा साल आरक्षित वर्ग के लिए और शेष दो साल फिर से मुक्त श्रेणी के लिए हैं. बता दें कि पिछले साल हुए दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 134, बीजेपी को 104, कांग्रेस को 9 और अन्य को तीन सीटों पर जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें- Delhi Landfill: दिल्ली के लैंडफिल साइट्स के कचड़े से भरे जाएंगे इन इलाकों के गड्ढे, जल्द शुरू होगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget