एक्सप्लोरर

दिल्ली में खूनी वारदात, देर रात दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत

Delhi Crime: दिल्ली में खिड़की एक्सटेंशन पर चाकू से हमला हुआ.19 साल के विवेक की मौत हो गई, जबकि दूसरा अमन (21 साल) गंभीर है. CCTV से 4 आरोपी लूटपाट में भी शामिल मिले. परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं.

दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां खिरकी एक्सटेंशन में शनिवार (30 अगस्त) को 2 युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया.

इस हमले में एक युवक, जिसकी पहचान 19 साल के विवेक के रूप में हुई है, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा अमन (21 साल) गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों सेलेक्ट सिटी मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करते थे.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त की देर रात करीब 2:08 बजे PCR को कॉल मिली कि दो लड़कों को चाकू मारा गया है और वे सड़क पर खून से लथपथ पड़े हैं. यह घटना जे ब्लॉक, खिरकी एक्सटेंशन इलाके में हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

इसी दौरान 2:25 पर मदन मोहन मालवीय अस्पताल से खबर आई कि एक युवक को गंभीर हालत में लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान विवेक (19 साल) के रूप में हुई, जबकि दूसरे युवक अमन का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है.

CCTV से मिला चाकू लेकर घूम रहे चार लड़कों का सुराग

इससे पहले कि इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई करती, एक और PCR कॉल मालवीय नगर पुलिस को मिली, जिसमें कहा गया कि चार लड़के चाकू लिए हाथों पर खून के धब्बों के साथ JD ब्लॉक के पास लूटपाट कर रहे हैं.

इस घटना के बाद जब पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले तो पता चला कि विवेक और अमन पर हमला करने वाले 4 आरोपियों ने ही लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश डाल रही है.

मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक विवेक, जो मूल रूप से आगरा का रहने वाला था, खिरकी एक्सटेंशन में परिवार के साथ रहता था. वह स्थानीय रेस्टोरेंट ‘पॉट पॉट’ में काम करता था. विवेक के पिता गार्ड का काम करते हैं.

वहीं घायल अमन गुप्ता कॉलोनी का रहने वाला है. उसके पिता का निधन हो चुका है और वह ‘टेबल स्पून’ नामक रेस्टोरेंट में नौकरी करता है. उसकी मां गृहिणी हैं. इस घटना के बाद से मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

परिजन पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहे

परिजन इस मामले में अब तक की गई पुलिस की कार्रवाई से भी असंतुष्ट नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि विवेक बहुत अच्छा और काम-काज वाला लड़का था. आरोपियों ने क्यों उसकी जान ले ली, उन्हें समझ नहीं आ रहा है. कोई दिक्कत थी तो वे घर आकर बात करते, या ज्यादा गुस्सा था तो मारते-पीटते, हाथ-पैर तोड़ देते, लेकिन जान क्यों ले ली.

परिजनों की मानें तो हमलावर मॉल से पीछा करते हुए उनकी गली तक आए और फिर मौका देख कर उन पर हमला कर दिया. रुआंसे गले से उन्होंने कहा कि विवेक परिवार के लिए बहुत कुछ करना चाहता था, लेकिन बेरहमों ने उनके बुढ़ापे और भविष्य का सहारा ही उनसे छीन लिया. अब वे पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget