एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Session Highlights: 4 बजे विधानसभा में बोलेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, बताएंगे जांच एजेंसियों का 'राज'

Delhi Assembly Session Highlights: दिल्ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. इस पर दिल्ली एलजी ने आपत्ति जताई थी. विधानसभा में विधायक संजीव झा ने अब उपराज्यपाल पर निशाना साधा है.

Key Events
Delhi Legislative Assembly Special Session Live Updates Arvind Kejriwal CBI Enquiry Electricity Subsidy LG Delhi Assembly Session Highlights: 4 बजे विधानसभा में बोलेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, बताएंगे जांच एजेंसियों का 'राज'
(दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र हाइलाइट्स)

Background

Delhi Assembly Special Session Highlights: केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के विरोध में सोमवार सुबह 11 बजे से दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र की कार्यवाही जारी है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही एलजी विनय सक्सेना द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों पर कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा ने सख्त आपत्ति जताई.

आप विधायक और पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने कहा कि मीडिया में खबर आ रही है कि उपराज्यपाल कह रहे हैं कि सदन का सत्र नहीं बुलाया जा सकता. उपराज्यपाल इस तरह का बयान देकर नियम विरुद्ध बात कर रहे हैं. यह एक व्यक्ति की बात नहीं है. एलजी का पद एक संवैधानिक पद है. संवैधानिक पद की अपनी अलग गरिमा होती है. इसके बावजूद एलजी इस तरह का बयान देकर संवैधानिक संस्था का एक तरह से मजाक बना रहे हैं. इससे दिल्ली का मजाक बनता है. मैं इस बात को मानता हूं कि एलजी साहब को दिल्ली की समझ नहीं है, एलजी ऐसे व्यक्ति को बनना चाहिए जो दिल्ली को जानता हो. उपराज्यपाल को लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी होनी चाहिए. अगर एलजी को जानकारी नहीं है तो इस जगह किसी ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करना चाहिए जो उन्हें इस बारे में बताए.

विधायक संजीव झा ने कहा कि उपराज्यपाल के पद की गरिमा का सम्मान करना चाहिए, लेकिन एक व्यक्ति जो समाज को लगातार बांटने का काम कर रहा है और पार्टी विशेष के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है. इस तरह का बयान देने से कैसे कोई मानेगा की विनय सक्सेना एलजी के पद की गरिमा का पालन कर रहे हैं? एलजी एक बार भी DDA की मीटिंग नहीं बुलाते हैं. दिल्ली में कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि दिल्ली को रेप कैपिटल कहा जाने लगा है, लेकिन उन्होंने वैसा कुछ नहीं किया जो एक एलजी को करना चाहिए. उन्होंने जो करना चाहिए वो करते नहीं, जो नहीं करना चाहिए वो करते हैं. एलजी को चाहिए कि वो पद की गरिमा को तार-तार न करें.

13:10 PM (IST)  •  17 Apr 2023

आज एक बार फिर पुराने तेवर में दिखेंगे सीएम केजरीवाल 

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सोमवार को शाम चार बजे सदन को संबोधित करेंगे. वह ED और CBI जांच के दुरुपयोग के मामले पर बोलेंगे. माना जा रहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के खिलाफ विधानसभा में अपनी पार्टी और सरकार की आवाज को बुलंद करेंगे और पहले की तरह शराब घोटाला मामले को लेकर जारी जांच पर खुलकर बोलेंगे. 

12:22 PM (IST)  •  17 Apr 2023

Delhi Assembly Update: सीएम केजरीवाल भ्रष्ट हैं- बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार 

बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सदन मे कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं... आप के लोग दिल्ली के लोगों को गुमराह नहीं कर सकते. उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए झूठे वादे किए लेकिन दिल्ली सरकार ने जो भी काम किया है उसमें सिर्फ भ्रष्टाचार है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget