एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा की नई समितियों का गठन, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने जारी की अहम भूमिकाओं की सूची

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने 2024-25 के लिए कार्य मंत्रणा समिति और गैर सरकारी विधेयकों एवं संकल्पों की समिति का गठन किया, जो सदन की कार्यवाही को संचालित करेंगी.

Delhi Assembly News: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) ने साल 2024-25 के लिए दो महत्वपूर्ण समितियों का गठन कर दिया है. इन समितियों में विधानसभा के विधायकों को शामिल किया गया है, जो सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेंगे. इन समितियों के जरिए विधानसभा में होने वाली चर्चाओं को व्यवस्थित किया जाएगा और विधेयकों पर चर्चा को प्रभावी बनाया जाएगा.

क्या हैं ये समितियां और इनका क्या काम होगा?
दिल्ली विधानसभा में कई मुद्दों पर चर्चा होती है, जिनमें कानून-व्यवस्था, बजट, विकास कार्य और अन्य जनहित के विषय शामिल होते हैं. इन चर्चाओं को सही दिशा देने के लिए समितियों का गठन किया जाता है. इस साल विधानसभा अध्यक्ष ने दो प्रमुख समितियों का गठन किया है.

कार्य मंत्रणा समिति
पहली कार्य मंत्रणा समिति है, जिसका मुख्य कार्य विधानसभा में होने वाली चर्चाओं और एजेंडे को तय करना है. यह समिति यह सुनिश्चित करती है कि विधानसभा में कौन-कौन से मुद्दे उठेंगे और उन पर किस तरह बहस होगी. विधानसभा में चर्चा का संचालन व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी भी इसी समिति की होती है.

इस समिति के अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष होते हैं, जबकि अन्य सदस्यों में उपाध्यक्ष, अहिर दीपक चौधरी, जितेंद्र महाजन, ओम प्रकाश शर्मा, राज कुमार चौहान, सोम दत्त, सुरेंद्र कुमार और सूर्य प्रकाश खत्री शामिल हैं. सभी सदस्य मिलकर विधानसभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

गैर सरकारी विधेयकों एवं संकल्पों की समिति
दूसरी है गैर सरकारी विधेयकों एवं संकल्पों की समिति. इसका मुख्य कार्य उन विधेयकों और प्रस्तावों पर चर्चा करना है, जो विधायकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से पेश किए जाते हैं. ये विधेयक किसी सरकार द्वारा प्रस्तुत नहीं किए जाते, बल्कि किसी विशेष मुद्दे पर कोई भी विधायक इन्हें सदन में रख सकता है. इस समिति का उद्देश्य इन विधेयकों की समीक्षा करना और उनकी वैधता तथा महत्व पर चर्चा करना है, जिससे सदन में प्रभावी और सार्थक बहस हो सके.

इस समिति के अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष होते हैं, और इसमें शामिल अन्य सदस्य हैं अभय वर्मा, अमानतुल्लाह खान, अनिल कुमार शर्मा, अरविंदर सिंह लवली, पूनम शर्मा, प्रेम चौहान, संजय गोयल और श्याम शर्मा. ये सभी सदस्य मिलकर विधेयकों और संकल्पों का अध्ययन करते हैं और उनकी समीक्षा के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करते हैं

दिल्ली विधानसभा में समितियों का महत्व
बता दें कि विधानसभा समितियां लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक अहम हिस्सा होती हैं. इनका मुख्य उद्देश्य विधानसभा के भीतर विचार-विमर्श को प्रभावी बनाना और शासन के कामकाज की निगरानी करना होता है. दिल्ली में भी समय-समय पर अलग-अलग समितियों का गठन किया जाता है, ताकि विकास और जनहित से जुड़े मामलों पर बेहतर फैसले लिए जा सकें.

इस बार गठित की गई कार्य मंत्रणा समिति यह पक्का करेगी कि सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर सही ढंग से चर्चा हो और कोई भी महत्वपूर्ण विषय पीछे न रह जाए. वहीं, गैर सरकारी विधेयकों एवं संकल्पों की समिति उन मुद्दों पर विचार करेगी, जो सरकार के आधिकारिक एजेंडा से अलग होते हैं लेकिन जनता के लिए जरूरी होते हैं.

विधानसभा अध्यक्ष ने इन समितियों को मंजूरी दे दी है. अब ये समितियां अपने कामकाज की रूपरेखा तैयार करेंगी और सदन की कार्यवाही को बेहतर बनाने में योगदान देंगी.

ये भी पढ़ें - दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन होगी महिला समृद्धि योजना की शुरुआत! जानें पूरी डिटेल्स

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में युवती की संदिग्ध मौत, अप्रैल में ही हुई थी शादी, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
दिल्ली में युवती की संदिग्ध मौत, अप्रैल में ही हुई थी शादी, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
ऑर्गनाइजर ने LK आडवाणी की बेटी प्रतिभा को किया सम्मानित, 80 साल पूरे होने का मनाया जश्न
ऑर्गनाइजर ने LK आडवाणी की बेटी प्रतिभा को किया सम्मानित, 80 साल पूरे होने का मनाया जश्न
दिल्ली में मानसूनी राहत जारी, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; अगले 3 दिन में गिरेगा तापमान
दिल्ली में मानसूनी राहत जारी, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; अगले 3 दिन में गिरेगा तापमान
दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों के रोजगार का मुद्दा फिर गरमाया, विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर धरना
दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों के रोजगार का मुद्दा फिर गरमाया, विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर धरना

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget