एक्सप्लोरर

दिल्ली के केदारनाथ मंदिर का बदलेगा नाम, ट्रस्ट ने कहा- 'व्यक्तिगत लाभ के लिए...'

Delhi Kedarnath Mandir: केदारनाथ मंदिर के निर्माण पर विवाद को देखते हुए, ट्रस्ट ने नाम बदलने का निर्णय लिया है. ट्रस्ट का कहना है कि वे दिल्ली में मंदिर बना रहे हैं, केदारनाथ धाम स्थापित नहीं कर रहे.

Delhi Kedarnath Temple Name Change: दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इस मुद्दे पर अब केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट बैकफुट पर आ गया है. ट्रस्ट ने मंदिर का नाम बदलने का निर्णय लिया है. 

ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र रौतेला ने कहा कि हम दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बना रहे हैं. केदारनाथ धाम की स्थापना नहीं की जा रही है. इसलिए हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि ट्रस्ट का नाम बदला जाए. साथ ही धाम शब्द को भी हटाया जाए, जिस पर लोगों को आपत्ति है.

'उत्तराखंड सरकार से नहीं ली गई कोई मदद'
सुरेंद्र रौतेला ने स्पष्ट किया कि मंदिर निर्माण में उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कोई मदद नहीं ली गई है. उन्होंने कहा, “भारत में 12 ज्योतिर्लिंग के नाम पर कई जगहों पर मंदिर बने हैं. इसी के मद्देनजर दो साल पहले दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाया था. कुछ लोग हैं कि जो केदारनाथ मंदिर के दर्शन नहीं कर पाते हैं, इसी के चलते यहां एक मंदिर बनाया जा रहा है.”

संस्थापक ने ट्रस्ट के नाम में धाम शब्द जुड़ा होने पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि दो साल पहले हमारे द्वारा रजिस्ट्रार ऑफिस में ट्रस्ट को रजिस्टर कराया गया था, लेकिन उस दौरान किसी ने उस पर आपत्ति नहीं जताई, लेकिन अब लोगों की आपत्ति को देखते हुए हम इसे बदलने के लिए तैयार हैं.

'व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बन रहा मंदिर'
उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री होने के नाते मंदिर के भूमि पूजन के लिए दिल्ली बुलाया गया था.रौतेला ने कहा कि केदारनाथ धाम को हम दिल्ली नहीं ले जा रहे हैं. केवल दिल्ली में मंदिर का निर्माण हो रहा है. भूमि पूजन के दौरान केवल कलश में नाग-नागिन स्थापित किए गए थे. अगर किसी को लगा कि हमने गलत किया है तो हम सबके साथ चलने के लिए तैयार हैं. हम किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए दिल्ली में मंदिर नहीं बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल पर HC से बड़ा अपडेट, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चाहें तो फैसला सुरक्षित रख सकते हैं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget