एक्सप्लोरर

अपहरण कर दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी की हत्या, रोहतक में हाथ पैर बंधा मिला शव, 5 लाख की थी मांग

Delhi News: अपहरणकर्ताओं ने रिहाई के बदले घरवालों से 5 लाख की फिरौती मांगी थी. दीपक शुक्रवार घर से गाड़ी में सांपला के लिए निकला था. अगले दिन रोहतक में हाथ पैर बंधा तैरता शव मिला.

Delhi Crime News: रोहतक में शनिवार शाम दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी का शव मिलने से हड़ंकप मच गया. शव करौर गांव के पास दुल्हेड़ा माइनर में तैर रहा था. परीक्षा देने निकले  युवक के हाथ पैर बंधे हुए थे. मृतक की पहचान दिल्ली निवासी 32 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, बहादुरगढ़ इलाके में दीपक का शुक्रवार की शाम अपहरण किया गया था. अपहरकर्ताओं ने रिहाई के बदले घरवालों से 5 लाख की फिरौती मांगी थी. परिजनों ने द्वारका सेक्टर-17 थाने में शिकायत दी.

नगली विहार एक्सटेंशन निवासी दीपक ने आसौदा पुलिस को बताया कि जीजा दीपक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे घर से गाड़ी में सांपला के लिए निकला था. शाम तकरीबन 7 बजे जीजा के फोन से बहन ममता को कॉल आई. जीजा ने अपहरण कर लिये जाने की जानकारी दी. उसने बताया कि रिहाई के बदले 5 लाख रुपये की फिरौती अपहरणकर्ता मांग रहे हैं.

पैसों का जल्दी इंतजाम कर जिंदगी को बचा लो. दीपक ने बताया कि अपहरणकर्ता ने बातचीत में फिरौती की रकम के साथ नांगलाई बुलाया. उसने द्वारका सेक्टर 17 थाने में शिकायत दी. पुलिस टीम के साथ नांगलोई पहुंचने पर फिरौती की रकम लेने कोई नहीं आया. काफी देर बाद अपहरणकर्ताओं ने दोबारा कॉल किया.

अपहरण कर दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी की हत्या

इस बार बहादुरगढ़ बुलाया गया. सांपला थाना में संपर्क करके बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन पर गए. अपहरणकर्ता मौके पर नहीं मिले. कॉल कर उन्हें पैसे देने के लिए सेक्टर 6 मोड़ पर बुलाया. पुलिस के साथ मिल कर जीजा की तलाश जारी रही. रोहद टोल के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज में जीजा शाम 5 बजकर 11 मिनट पर अकेला सांपला से बहादुरगढ़ की तरफ जाते नजर आया. गाड़ी में किसी और के नहीं होने से दीपक का अपहरण बहादुरगढ़ इलाके में होने की पुष्टि हुई.

शिकायत झज्जर के आसौदा थाने में दी गयी. मामले की जांच कर रहे असौड़ा थानाधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि अपहरण और फिरौती का मामला दर्ज कर दीपक की तलाश कर रही थी. अब उसका शव मिलने के बाद संबंधित धाराएं जोड़ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

ये भी पढ़ें: Delhi: आश्रम फ्लाईओवर पर साइकिल सवार को मर्सेडीज से रौंदा, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोचा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget