एक्सप्लोरर

Delhi-Jaipur highway to Reopen: एक साल बाद खुलेगा दिल्ली-जयपुर हाईवे, जानें आंदोलन कर रहे किसानों ने क्या कहा?

केंद्र सरकार द्वारा किसानों के सभी मांग मानने के बाद किसानों ने अपने आंदोलन को वापस लेने का फैसला किया है. किसानों के हटने के बाद आज एक साल के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे फिर से खुलने जा रहा है.

Delhi-Jaipur Highway Reopen: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने एक साल के लंबे प्रोटेस्ट के बाद आखिरकार अपने आंदोलन कल बृहस्पतिवार को वापस ले लिया. केंद्र सरकार द्वारा किसानों के सभी मांग मानने के बाद किसानों ने अपने आंदोलन को वापस लेने का फैसला किया. राजस्थान के किसान आज ही अलवर-शाहजहांपुर बॉर्डर से हटेंगे. किसानों के हटने के बाद आज एक साल के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे खुलने वाला है.

संयुक्त किसान मोर्चा के राजस्थान विंग ने बताया कि शुक्रवार को सुबह जनरल मीटिंग के बाद मोर्चा शाहजहांपुर-कीड़ा बॉर्डर से हटेगा. एक साल तक चले इस सफल आंदोलन के बाद किसानों ने इसका फैसला किया है. संयुक्त किसान मोर्चा बॉर्डर से हटने के बाद गांव-गांव किसान आंदोलन सफल बनाने के लिए किसानों का धन्यवाद करने का एक कैंपन चलाएगा.

सरकार प्रदर्शनकारी किसानों पर से केस लेगी वापस
 
सरकार के प्रस्ताव पर मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा की असहमतियों के बाद बुधवार को केंद्र सरकार ने नया प्रस्ताव भेजा था. आंदोलन खत्म करवाने के दबाव के तहत केंद्र सरकार ने नए मसौदे में प्रदर्शनकारियों पर से तत्काल केस वापसी के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी कमिटी को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया कि यह कमिटी तय करेगी कि सभी किसानों को एमएसपी मिलना किस तरह सुनिश्चित किया जाए. मुआवजे को लेकर सहमति जताते हुए बिजली बिल को लेकर कहा गया कि संसद में लाने से पहले संयुक्त किसान मोर्चा से चर्चा की जाएगी.

15 जनवरी को होगी बैठक
सरकार के नए प्रस्ताव पर पहले संयुक्त किसान मोर्चा की पांच नेताओं की कमिटी ने नई दिल्ली में बैठक की और फिर सिंघु बॉर्डर पर मोर्चा की बड़ी बैठक में प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया. सहमति का एलान करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्ताव को लेकर आधिकारिक एलान करने के बाद धरना खत्म करने का एलान किया है. हालांकि MSP पर गारंटी के लिए किसानों का संघर्ष अभी भी जारी रहेगी. इसके लिए किसान 15 जनवरी को दिल्ली में एक मीटिंग भी करेगी जहां आगे की रणनीति तय की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Gen Rawat's funeral today: आज दिल्ली में होगा जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार, सुबह 11 बजे से उनके आवास पर कर सकेंगे अंतिम दर्शन

Delhi NCR Weather Update : दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, प्रदूषण से मिलेगी राहत लेकिन अब भी खराब स्तर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget