एक्सप्लोरर

Delhi Airport: Delhi एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित, इंडिगो फ्लाइट में आई इस कमी की वजह से लिया गया ये फैसला

IGI Airport News: फ्लाइट ने 3 बजकर 30 मिनट पर कोलकाता हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की. कोलकाता एयरपोर्ट पर इसकी सफल लैंडिंग के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर  फुल इमरजेंसी लैंडिंग को वापस ले लिया गया.

Delhi Airport News: इंडिगो द्वारा संचालित बागडोगरा जाने वाले एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फूल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. बागडोगरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार शाम चार बजकर 10 मिनट पर लैंड करने वाली 230 यात्रियों के साथ इंडिगो की फ्लाइट ने दोपहर 3 बजकर आठ मिनट कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की. फ्लाइट के सुरक्षित उतरने के बाद फूल इमरजेंसी की घोषणा वापस ले ली गई. इस दौरान सभी आपात सेवाओं को एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया गया था.

खबर है कि आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट नम्बर 6E-6282 ने 14:10 बजे 231 हवाई यात्रियों और 06 क्रू मेम्बर्स के साथ बागडोगरा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बीच रास्ते मे हाइड्रॉलिक के फेल होने की वजह से विमान को वापस मुड़ना पड़ा. जिस वजह से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर फूल इमरजेंसी घोषित कर दी गयी थी. हालांकि 15:08 बजे विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के रनवे 28/10 पर सुरक्षित लैंड होने के बाद, फूल इमरजेंसी की घोषणा को वापस ले लिया गया. इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाओं को भी तैनात रखा गया था.

क्या होता है फुल इमरजेंसी?

किसी एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी तब घोषित की जाती है, जब एक विमान वहां पर इस तरह से आ रहा हो कि उसके दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा हो. फुल इमरजेंसी के घोषित होने के बाद एयरपोर्ट और उसके करीब की सभी स्थानीय आपातकालीन सेवाओं जैसे- पुलिस, दमकल सेवा, एम्बुलेंस और मेडिकल सर्विस को हवाई अड्डे पर एक साथ बुला लिया जाता है. स्थानीय अस्पतालों को घायलों के इलाज की तैयारी करने के लिए पहले ही सतर्क कर दिया जाता है. ट्रैफिक पुलिस यातायात और सड़कों को इस तरह से कंट्रोल करने के लिए तैयार रहेगी, जिससे एयरपोर्ट से अस्पताल तक एक साफ रास्ता मुहैया कराया जा सके.

यह भी पढ़ें: Delhi: 10 साल की सजा काटकर बाहर आया मशहूर 'सुपर चोर' बंटी फिर हुआ गिरफ्तार, Bigg Boss में रह चुका है कंटेस्टेंट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिठाला-कुंडली मेट्रो का रास्ता साफ, दिल्ली-यूपी- हरियाणा के बीच मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
रिठाला-कुंडली मेट्रो का रास्ता साफ, दिल्ली-यूपी- हरियाणा के बीच मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
लड़की को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद जंतर-मंतर से शिफ्ट किए गए ADCP संदीप लांबा
लड़की को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद जंतर-मंतर से शिफ्ट किए गए ADCP संदीप लांबा
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget