एक्सप्लोरर

Delhi High Court: 'भारत में सरोगेसी उद्योग को नहीं दिया जाना चाहिए बढ़ावा,' दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी

Delhi High Court News: दिल्ली उच्च न्यायलय ने सरोगेसी उद्योग को लेकर एक अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने ये टिप्पणी कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के दंपति की याचिका पर सुनवाई के दौरान की है.

Delhi High Court on Surrogacy: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार (13 दिसंबर) को कहा कि भारत में 'सरोगेसी उद्योग' (किराए की कोख के उद्योग) को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए. कोर्ट ने यह टिप्पणी कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के दंपति की याचिका पर सुनवाई के दौरान की. दंपति ने दान 'सरोगेसी' को प्रतिबंधित करने के लिए सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम में संशोधन के लिए जारी की गई केंद्र सरकार की अधिसूचना को चुनौती दी है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने कहा कि सरोगेसी नियमों में बदलाव अदालतों के कहने पर हुआ है.

पीठ ने कहा, "अदालत को अब इस सबमें क्यों पड़ना चाहिए? इस उद्योग (सरोगेसी) को यहां प्रोत्साहित करने की जरूरत नहीं है. आप कनाडा में रहते हैं. आप यहां उद्योग नहीं चला सकते हैं. यह एक अरब डॉलर का उद्योग बन जाएगा. यह ऐसा मामला नहीं है जहां हमें सरकार से कुछ भी करने के लिए कहना चाहिए." इसने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 15 जनवरी 2024 को सूचीबद्ध किया, जब इसी तरह की अन्य याचिकाओं पर भी सुनवाई की जाएगी.

कोर्ट में याचिकाकर्ता ने क्या कहा?
याचिकाकर्ताओं ने कहा कि वे भारतीय नागरिक हैं जिन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कानूनी रूप से शादी की है और भारत के स्थायी निवासी हैं. उन्होंने कहा कि वे निसंतान दंपति हैं और उन्हें चिकित्सीय परेशानी है, जिसके कारण सरोगेसी की जरूरत पड़ी है और इसके माध्यम से वे माता-पिता बनना चाहते हैं. याचिका में कहा गया है कि दंपति को अंडाणु दान के माध्यम से 'सरोगेसी' के लिए दिसंबर 2022 में चिकित्सा संकेत प्रमाणपत्र प्रदान किया गया था और कहा गया था कि वे 'सरोगेसी' प्रक्रिया शुरू करा सकते हैं. हालांकि, 14 मार्च 2023 को केंद्र सरकार ने 'सरोगेसी' विनियमन को संशोधित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की और दान 'सरोगेसी' को प्रतिबंधित कर दिया.

ये भी पढ़ें:

Watch: खुले में पार्क करते हैं गाड़ी तो हो जाएं सावधान! सेंसर वाली कार को 10 मिनट में उड़ा ले गए चोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget