एक्सप्लोरर

दिल्ली में अवैध निर्माण की याचिका पर HC की अहम टिप्पणी, कहा- 'कोर्ट को उगाही का औजार न बनाएं'

Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट में ये मामला दिल्ली के जामिया नगर का है, जहां एक व्यक्ति ने तीन लोगों द्वारा चलाए जा रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने और ध्वस्त करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली में अवैध निर्माण को लेकर दायर अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अहम टिप्पणी कर दी. कोर्ट ने साफ किया कि वह अवैध निर्माण के मामलों में किसी भी तरह के उगाही का औजार नही बन सकती है. 

दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस मिनी पुष्कर्णा ने सुनवाई के दौरान कहा कि हालांकि यह कोर्ट मानती है कि अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है, लेकिन साथ ही यह भी साफ है कि अदालत का इस्तेमाल निर्माण करने वालों से पैसे वसूलने के लिए नहीं किया जा सकता. यह कोर्ट की प्रक्रिया का साफ दुरुपयोग है. 

जामिया नगर में अवैध निर्माण को रोकने की मांग 

दिल्ली हाईकोर्ट में आया यह मामला दिल्ली के जामिया नगर इलाके का है जहां एक व्यक्ति ने तीन लोगों द्वारा चलाए जा रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने और ध्वस्त करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी. दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान तीनों व्यक्तियों के वकील ने कहा कि उन्हें एक ही प्रॉपर्टी को लेकर कई याचिकाएं मिल रही हैं. 

वहीं आरोप है कि कुछ लोग मिलकर एक उगाही गिरोह की तरह काम कर रहे हैं और निर्माण कार्य कर रहे व्यक्तियों से पैसे मांग रहे हैं. कोर्ट ने पाया कि याचिकाकर्ता न तो दिल्ली का निवासी है और न ही संबंधित संपत्ति या इलाके से उसका कोई संबंध है क्योंकि वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रहता है.

एमसीडी की तरफ से की जा चुकी है कार्रवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान एमसीडी की तरफ से दलील देते हुए कहा गया है कि संपत्ति पर शो कॉज नोटिस और डिमॉलिशन ऑर्डर जारी किया गया था जिसके तहत 10 जुलाई को आंशिक तोड़फोड़ की जा चुकी है और अगली कार्रवाई 4 सितंबर को तय है. 

वहीं स्पेशल टास्क फोर्स ने भी कहा कि हाईकोर्ट में ऐसे कई मामले आते हैं जहां याचिकाकर्ताओं का न तो इलाके से और न ही संपत्ति से कोई लेना-देना होता है. कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता बार-बार गैरहाजिर रहा. साथ ही यह भी कहा कि इस मामले में  निर्माण कार्य के नाम पर उगाही के फोन कॉल्स किए जा रहे है. 

कोर्ट ने जताई मामले में नाराजगी 

दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा यह प्रथा निंदनीय है. किसी संपत्ति पर अवैध निर्माण मौजूद होने के बावजूद केवल ब्लैकमेल और पैसे उगाहने के मकसद से याचिकाएं दाखिल करना उचित नहीं है. दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ किया साफ किया कि एमसीडी पहले ही कार्रवाई कर रही है इसलिए किसी अतिरिक्त आदेश की आवश्यकता नहीं है. 

हालांकि कोर्ट ने जामिया नगर के संबंधित डीसीपी को जांच करने का आदेश दिया है कि एक ही संपत्ति को लेकर अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा बार-बार याचिकाएं क्यों दायर की जा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget