एक्सप्लोरर

दिल्ली HC ने 90 वर्षीय बुजुर्ग को भ्रष्टाचार से जुड़े केस में दी बड़ी राहत, 40 साल चली कानूनी लड़ाई

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने इस बात को भी ध्यान में रखा कि अपीलकर्ता की उम्र 90 साल हैं वे गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं. उन्होंने ट्रायल में पूरा सहयोग दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 40 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में 90 साल के बुजुर्ग सुरेन्द्र कुमार को बड़ी राहत दी है. उनकी सजा को पहले से भुगती गई अवधि तक सीमित कर दिया है. यह फैसला जस्टिस जसमीत सिंह ने सुनाया. 

सुरेन्द्र कुमार जो 1984 में स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में चीफ मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उनके ऊपर एक मुंबई स्थित फर्म के साझेदार अब्दुल करीम हमीद से 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था. शिकायतकर्ता ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद सुरेन्द्र कुमार को एक होटल से 7500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया.

लंबी चली कानूनी लड़ाई 

इस मामले में 19 साल तक ट्रायल चला और 2002 में उन्हें दोषी करार दिया गया. उसी साल उन्होंने दोषसिद्धि के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर को जो करीब 22 साल तक लंबित रही. 

दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा 

दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस जसमीत सिंह ने कहा कि यह देरी संविधान के आर्टिकल 21 में दर्ज जल्द न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है. दिल्ली हाई कोर्ट ने इस बात को भी ध्यान में रखा कि अपीलकर्ता की उम्र 90 साल है वे गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और एक दिन की ही हिरासत में रहे हैं. साथ ही उन्होंने ट्रायल में पूरा सहयोग दिया और 15 हजार का जुर्माना पहले ही भर दिया है.

कोर्ट में सीबीआई की अहम दलील 

दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी के तुरंत बाद जमानत मिल गई थी और कोर्ट को यह अधिकार है कि वह सजा को एक साल से कम कर सकती है. विशेष रूप से उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए. 

दिल्ली हाई कोर्ट का अहम आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला सजा को कम करने के लिए उपयुक्त है. कोर्ट ने यह भी माना कि सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ कोई अन्य आपराधिक मामला नहीं है और यह उनका पहला अपराध था. इस प्रकार अपीलकर्ता की सजा को पहले से भुगते गए समय तक सीमित किया जाता है. अपील आंशिक रूप से स्वीकार की जाती है. फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में 40 साल से चल रही लंबी कानूनी लड़ाई पर विराम लगा दिया. 

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश पड़ी महंगी, पुलिस ने दबोचा तो खुले और भी मामले

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget