एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में नहीं बर्बाद होगा बारिश का पानी, डिप्टी सीएम सिसोदिया बोले- बनाए जा रहे 1500 से अधिक जल संचयन गड्ढे

Delhi: अब दिल्ली में भी बरसात के पानी को सहेजने का काम तेज हो गया है. दिल्ली में बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए 1500 से अधिक ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट्स बनाए जा रहे हैं.

Delhi Government: दिल्ली में बरसात के पानी को सहेज कर रखने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. इस साल की बारिश में पूरी दिल्ली में बारिश के पानी को इकठ्ठा करने के लिए 1500 से अधिक नए अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट्स बनाए जा रहे हैं, जो 15 जुलाई से पहले बनकर तैयार हो जाएंगे. इस बाबत मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली विकास प्राधिकरण(डीडीए), सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्‍ली नगर निगम, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की व नए बनाए जा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट्स से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया.

क्या कहा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने?
सिसोदिया ने कहा कि वर्षा जल एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है और दिल्ली जैसे शहर के लिए इसे सहेजकर रखना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हम पानी के लिए अपने पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है. हम ग्राउंड वाटर को रिचार्ज कर भूजल स्तर बढ़ाना चाहते हैं, ताकि बाद में उसका इस्तेमाल किया जा सके और पानी के मामले में दिल्ली आत्मनिर्भर बन सके. इसलिए पूरी दिल्ली में विभिन्न नोडल एजेंसीज साथ मिलकर 1548 नए रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट्स बना रही है, जिसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 2475 हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि बरसात के पानी को व्यर्थ बहने देने से रोककर इन पिट्स को भरने का काम किया जाएगा जिसकी मदद से हम ग्राउंड वाटर रिचार्ज कर पाएंगे और बरसात में व्यर्थ बहने वाले लाखों लीटर पानी को स्टोर कर पाएंगे. उन्होंने सभी नोडल एजेंसीज को रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट्स बनाने के काम को तेजी से पूरा करने की बात कही ताकि मानसून के दौरान इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके.

Delhi Corona News: दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी, एक्सपर्ट बोले- घबराने की जरूरत नहीं

सीएम ने किया था डेनमार्क के राजदूत से मुलाकात
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार दिल्ली को पानी के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है. इस बाबत पिछले दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वैन से मुलाकात की थी और डेनमार्क के वर्षा जल संरक्षण मॉडल को समझा था. इस दौरान फ्रेडी स्वैन ने बताया था कि कैसे वर्षा जल को संरक्षित कर डेनमार्क ने स्वयं को पानी के लिए आत्मनिर्भर बनाया है. सरकार डेनमार्क के उन मॉडलों को दिल्ली में भी अपनाने का विचार कर रही है. रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट्स की कार्यप्रणाली बहुत सामान्य होती है जिसमें जमीन पर सोखता गड्ढे बनाए जाते है. बरसात के दौरान बारिश के पानी को इन गड्ढों के माध्यम से एकत्र किया जाता है और यह पानी जमीन के अंदर जाता है जिससे भूजल का स्तर बढ़ता है. जिस तेजी से भूजल स्तर कम होता जा रहा है, उसे देखते हुए वर्तमान में जल संरक्षण के ऐसे उपाय बेहद महत्वपूर्ण हो चुके हैं.

Delhi Crime News: दिल्ली के आजादपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'
कालकाजी फ्लाईओवर विस्तार का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम
कालकाजी फ्लाईओवर विस्तार का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम
दिल्ली: सुभासपा की चुनावी हुंकार, तालकटोरा स्टेडियम में शक्ति प्रदर्शन
दिल्ली: सुभासपा की चुनावी हुंकार, तालकटोरा स्टेडियम में शक्ति प्रदर्शन
Exclusive: PM पर अभद्र टिप्पणी का मामला, वायरल लड़की ने मांगी माफी
Exclusive: PM पर अभद्र टिप्पणी का मामला, वायरल लड़की ने मांगी माफी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget