एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का ट्रांसफर टलने पर सियासत, समझें क्या है पूरा मामला?

Delhi Teachers Transfer: दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने पांच हजार से अधिक शिक्षकों ट्रांसफर का आदेश जारी किया था. इस आदेश पर दिल्ली में सियासी पारा हाई हो गया. फिलहाल एलजी ने इस आदेश पर रोक लगा दिया.

Delhi Teachers Transfer News: सियासी दलों के बीच किसी मुद्दे को लेकर तकरार होना आम बात है, लेकिन राजधानी दिल्ली में हर बात को लेकर ही सियासत होती है और यहां आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आए दिन दिल्ली के छोटे से लेकर बड़े मद्दों पर खींचतान चलती रहती है. वर्तमान में भी दिल्ली की सत्ताधारी दल आप और विरोधी बीजेपी के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चल रही है और इसकी वजह है दिल्ली सरकार के पांच हजार शिक्षकों के तबादले का आदेश जारी होना.

यह एक सामान्य प्रक्रिया है और फिलहाल उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस पर रोक लगा दी है. इसके बाद आप और बीजेपी दोनों ही इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे लेकर कांग्रेस ने इन दोनों पार्टियों को आड़े-हाथों भी लिया. क्या है पूरा मामला और क्यों इसे लेकर राजनीति हो रही है, जानिए पूरी जानकारी इस खबर में.

शिक्षा मंत्री ने दिया तबादले पर रोक का आदेश
बता दें, बीते 11 जून को दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में 10 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के आवश्यक रूप से तबादले का आदेश जारी किया थे. इसे लेकर जहां बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर सरकारी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाया. 

आप और अधिकारियों में ठनी
दूसरी तरफ आप ने इसे केंद्र की बीजेपी सरकार की साजिश करार दिया. आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र के इशारे पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने शिक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं है. इस मामले में 1 जुलाई को शिक्षा मंत्री आतिशी ने शिक्षा निदेशालय और शिक्षा विभाग के सचिव को तत्काल आदेश पर रोक लगाने को कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रातों-रात शिक्षा निदेशालय ने 10 वर्षों से एक ही स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षकों के तबादले को अनिवार्य कर दिया.

आतिशी का तबादले में भ्रष्टाचार का आरोप
आम आदमी पार्टी ने इसका पुरजोर विरोध किया और आरोप लगाया कि उपराज्यपाल केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली की बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करना चाहते हैं. जिन्हें विकसित करने में उन्हें 10 साल लग गए हैं.  शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, "जिन शिक्षकों की बदौलत आज सरकारी स्कूल के बच्चे प्राइवेट स्कूल से बेहतर परिणाम ला रहे हैं, उनका तबादला करना कहीं से भी सही नहीं है. इसका प्रतिकूल प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा."  

शिक्षकों के तबादले को लेकर आतिशी ने भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने शिक्षकों से तबादले को टोकने या मनचाहे तबादले के लिए रिश्वत ली, जिसकी जांच होनी चाहिए.

विरोध के बाद उपराज्यपाल ने वापस लिया फैसला
लगातार विरोधों के बीच उपराज्यपाल ने 7 जुलाई को आखिरकार उस आदेश को वापस ले लिया. उपराज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि तबादले के लिए व्यापक नीति बनाने की जरूरत है, जिसके तहत सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए शिक्षकों का तबादला किया जाएगा. इसलिए फिलहाल वह उनके तबादले के पिछले आदेश पर रोक लगा रहे हैं.

आप-बीजेपी में मची क्रेडिट लेने की होड़

उपराज्यपाल के इस फैसले के बाद जहां एकतरफ आप इसे अपनी और दिल्ली के लोगों की जीत बता रही है. बीजेपी का कहना है कि उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किए गए आदेश में हस्तक्षेप की मांग करने की बात कही थी. बीजेपी का कहना है कि पांच हजार में से कई शिक्षक ऐसे हैं, जो साल या दो साल में सेवानिवृत्त हो जाएंगे. लेकिन, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के एक गलत आदेश से उन शिक्षकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Delhi Doctors Strike: दिल्ली में जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, क्या है वजह?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget