एक्सप्लोरर

Delhi Doctors Strike: दिल्ली में जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, क्या है वजह?

Delhi Doctors Strike News: दिल्ली में जीटीबी अस्पताल के सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए.हड़ताल के दौरान वे केवल आपातकालीन सेवा में कार्य करेंगे.

Delhi GTB Doctors Strike News: दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एक मरीज के तीमारदारों की ओर से चिकित्सकों पर हमला किये जाने के बाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. चिकित्सकों ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अस्पताल में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की मांग की. प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने कहा कि हड़ताल के दौरान वे केवल आपातकालीन सेवा में कार्य करेंगे.

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंगलवार सुबह 50 से 70 हथियारबंद लोगों की भीड़ ने अस्पताल परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की. आरोपियों ने कर्मचारियों पर भी हमला किया. सोमवार रात को बच्चे को जन्म देने के बाद सर्जरी के दौरान एक मरीज की मौत हो गई. इससे मरीज के तीमारदार नाराज हो गए और उन्होंने मंगलवार सुबह चिकित्सकों पर हमला कर दिया.

बयान में कहा गया है, ‘‘हम इस अभूतपूर्व हिंसा से बेहद व्यथित हैं. हम तत्काल प्रभाव से हड़ताल पर हैं, जब तक कि इस घटना के लिए प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती. हड़ताल के दौरान केवल आपातकालीन सेवाएं ही चालू रहेंगी."

डॉक्टरों ने रखी ये मांग
रेजिडेंट डॉक्टरों ने मांग की है कि अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाए. इसके साथ ही अस्पताल के सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सुरक्षा के मजबूत उपाय किए जाए. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए वे अपनी और मरीजों की सुरक्षा के लिए कोई खतरा बर्दाश्त नहीं कर सकते. रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग पूरा होने पर ही वे हड़ताल खत्म करेंगे वरना हड़ताल जारी रहेगी.

मृतक महिला के परिजनों ने क्या कहा?
मृतक महिला के जेठ उस्मान ने बताया कि वो अपने सबसे छोटे भाई जुबैर की पत्नी हिना को 7 जुलाई को जीबीटी अस्पताल में लेकर आए थे. मंगलवार को हिना ने बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के जन्म के ढाई घंटे बाद भी उन्हें बच्ची से मिलने नहीं दिया गया और बच्ची को नर्सरी में शिफ्ट कर दिया गया. जब वे हिना से मिलने गए तो उसकी मौत हो चुकी थी. उसकी मौत की बता पर चिकित्सकों ने उनकी बहस हो गई थी, लेकिन उन्होंने अस्पताल में कोई मारपीट या तोड़फोड़ नहीं की.

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में क्या आज होगी बारिश, अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का आया ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में GRAP -1 के प्रतिबंध फिर से लागू, AQI हुई खराब, जानें क्या कुछ रहेगा बैन?
दिल्ली-NCR में GRAP -1 के प्रतिबंध फिर से लागू, AQI हुई खराब, जानें क्या कुछ रहेगा बैन?
Delhi News: दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगा छुटकारा, मुकरबा चौक अंडरपास का काम लगभग पूरा
दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगा छुटकारा, मुकरबा चौक अंडरपास का काम लगभग पूरा
Delhi Temperature: दिल्ली में महसूस हुई मौसम की पहली गर्मी, पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार
दिल्ली में महसूस हुई मौसम की पहली गर्मी, पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार
Delhi News: दिल्ली से रोहतक के बीच शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस, रेखा गुप्ता की सरकार का फैसला
दिल्ली से रोहतक के बीच शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस, रेखा गुप्ता की सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget