एक्सप्लोरर

Delhi School Admission Date: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया कब होगी शुरू? जानें- कैसे करें आवेदन

Delhi School Admission News: विज्ञान संकाय में एडमिशन (School Admission) के लिए 10वीं में 55 और वाणिज्य में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है. कला संकाय में एडमिशन के लिए 10वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं.

Delhi School 11th Class Admission Date: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा सत्र 2024-25 के तहत 11वीं कक्षा में प्लांड एडमिशन के लिए शिक्षा निदेशालय ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं. शिक्षा निदेशालय के ताजा निर्देशों के मुताबिक विद्यार्थियों को निदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से एडमिशन के लिए आवेदन करना होगा. वहीं, सभी जोन और जिला के उप शिक्षा निदेशक (DDE) को यह सुनिश्चित करना होगा कि कला, मानविकी और विज्ञान संकाय के लिए सभी सरकारी स्कूल निकट के उन सरकारी स्कूलों के साथ जोड़े जाएं, जहां पर ये संकाय उपलब्ध नहीं हैं.

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को एडमिशन की प्रक्रिया 30 जून 2024 तक पूरा करने को कहा है. निदेशालय ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल का आवंटन इस प्रकार किया जाए कि स्कूल में भीड़ की स्थित न उत्पन्न हो. वहीं, प्रवेश योजना तैयार करने के लिए स्कूलों को जिला एवं जोन के सीमा विवाद से बचना चाहिए. 

शिक्षा निदेशालय ने कहा कि अगर दो स्कूल आसपास हैं, पर उनका जोन या जिला अलग है तो जिला और जोन के डीडीई को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह सीमा स्कूलों को एक साथ जोड़कर कार्य करने में प्रतिबंधित न करें.

दिव्यांगों को मेरिट में 5 प्रतिशत की छूट

शिक्षा निदेशालय के अनुसार 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने सरकारी स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की हो. विज्ञान संकाय में एडमिशन के लिए 10वीं में 55 प्रतिशत अंक, वाणिज्य में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है. जबकि कला संकाय में एडमिशन के लिए 10वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं. वहीं, दिव्यांग छात्रों को एडमिशन के लिए निर्धारित अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

22 मई से शुरू होगी एडमिशन की प्रक्रिया

11वीं में नॉन प्लांड के तहत एडमिशन के लिए 22 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी. छात्र निदेशालय की वेबसाईट edudel.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे. इसके तहत दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में तीन चरणों मे एडमिशन होंगे. पहला चरण 22 मई से 7 जून, दूसरा 1 जुलाई से 10 जुलाई और तीसरा चरण 1 अगस्त से 10 अगस्त तक चलेगा. पहले चरण में दस्तावेजों के सत्यापन के साथ 19 जून से 29 जून तक एडमिशन होंगे. जबकि दूसरे चरण में 23 जुलाई से 31 जुलाई और तीसरे चरण में 21 अगस्त से 31 अगस्त तक एडमिशन लिए जाएंगे.

छात्र की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच होना अनिवार्य

11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए किसी भी बोर्ड से 10वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इसमें एडमिशन के लिए वे छात्र आवेदन नहीं कर सकेंगे, जिन्होंने शिक्षा निदेशालय के सरकारी स्कूल या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास की हो. आवेदन करने वाले छात्रों की उम्र 15 वर्ष से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जिसमें एक साल तक कि छूट मिल सकती है. बशर्ते छात्र ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो और उसमें गैप ईयर न हो. दिव्यांग छात्रों को न्यूनतम उम्र में 6 महीने और अधिकतम में 4 साल की छूट प्रिंसिपल दे सकते हैं.

DU Protest: डीयू में AISA का अनिवार्य उपस्थिति और PTM के विरोध में प्रदर्शन, जानें- छात्रों नेताओं ने क्या कहा?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget