एक्सप्लोरर

ESI Dispensary Delhi: ईएसआई लाभार्थियों के लिए जल्द खुलेंगी 12 नई डिस्पेंसरी, दिल्ली सरकार का फैसला 

ESI Dispensaries News: श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने ईएसआईसी के दायरे में आने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए उनकी न्यूनतम वेतन सीमा को 21 बढ़ाकर 31 हजार करने के निर्देश दिए. 

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को ईएसआई में शामिल कर उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है. इसी दिशा में कदम उठाते हुए श्रम मंत्री राज कुमार आनंद की अध्यक्षता में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय बोर्ड की 53वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने ईएसआईसी से राजधानी में 70 विधानसभाओं के लिए डिस्पेंसरी खोलने की संभावना तलाशने के आदेश दिए. साथ ही इस बात का भी ऐलान किया कि दिल्ली में बहुत जल्द ईएसआईसी लाभार्थियों के लिए 12 नई डिस्पेंसरी खोली जाएंगी. इसके लिए विभाग से मंजूरी मिल चुकी है और उचित स्थान का चयन किया जा रहा है.      

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने ईएसआईसी के दायरे में आने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए उनकी न्यूनतम वेतन सीमा को 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार करने की दिशा में संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं. वहीं केजरीवाल सरकार ईएसआईसी लाभार्थियों के बच्चों के लिए ईएसआईसी के मेडिकल कॉलेजों में कोटा निर्धारित करेगी. बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया है कि कर्मचारियों को उनके अधिकारों और सराकरी सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए श्रम विभाग और ईएसआईसी साथ मिलकर औद्योगिक क्षेत्र में जागरूकता शिविर लगाएंगे. 

हर विधानसभा क्षेत्र में हो ESI डिस्पेंसरी

ईएसआईसी अधिकारियों ने बोर्ड को बताया कि दिल्ली में 12 नई डिस्पेंसरी खोलने के लिए मंजूरी मिल चुकी है. अब इस दिशा में काम करते हुए उचित स्थान की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है. श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने राजधानी में 70 विधानसभाओं में ईएसआईसी लाभार्थियों के लिए एक.एक डिस्पेंसरी खोलने की बात बोर्ड के समक्ष रखी. कर्मचारी राज्य बीमा निगम से इस दिशा में संभावनाएं तलाशते हुए प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए हैं. 

नियोक्ताओं से करवाएं ऑन स्पॉट पंजीकरण

बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया कि दिल्ली में कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना बेहद जरूरी है. इसे सफल बनाने के लिए दिल्ली सरकार का श्रम विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा निगम साथ मिलकर काम करेगा. राजधानी के बड़े औद्योगिक क्षेत्र में दोनों सरकारी संस्थाएं साथ मिलकर जागरूकता शिविर का आयोजन करेंगी. इन शिविरों में कर्मचारियों को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा. इसी के साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शिविर में नियोक्ताओं का ईएसआईसी के अंतर्गत ऑन स्पॉट पंजीकरण कराया जाए. ताकि उनके पास काम करने वाले कर्मचारियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके. श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने यह सुझाव दिया कि कर्मचारियों को समय समय पर सरकार की सभी सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशाल जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए. इसमें शिविर लगाने के साथ ही ईएसआईसी की तरफ से कर्मचारियों को न्यूजलेटर और मैगजीन भी बांटी जानी चाहिए. जिसमें यह बताया जाए कि ईएसआईसी का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को किन दस्तावेजों की जरूरत होगी. इसी के साथ अगर वह अपने दस्तावेजों में जरूरी बदलाव करना चाहते हैं तो किस पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः  Delhi Murder Case: दिल्ली में सनसनीखेज वारदात पर सौरभ भारद्वाज का भड़काऊ बयान- 'हिंदू-मुस्लिम एंगल है, BJP शो मचा सकती है'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget