एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार ने एक साथ किया 23 IAS अफसरों का तबादला, जानें- किसे क्या मिली नई जिम्मेदारी?

Delhi IAS Transfer: दिल्ली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों के तबादले और नए प्रभार किए हैं. इसमें शिक्षा, परिवहन, ऊर्जा और महिला कल्याण जैसे अहम विभाग शामिल हैं.

Delhi IAS Transfer News: दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नए प्रभार सौंपे हैं. इनमें कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं, जिनके पास वर्तमान में कोई जिम्मेदारी नहीं थी. वहीं कुछ को और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

2000 बैच की वरिष्ठ अधिकारी दिलराज कौर को सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव के तौर पर तैनात किया गया. इसके साथ ही उन्हें सामाजिक कल्याण और SC/ST/OBC कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

वहीं, 2003 बैच की अधिकारी नंदिनी पालीवाल, जो वर्तमान में उच्च शिक्षा सचिव हैं, अब व्यापार एवं कर आयुक्त की भूमिका निभाएंगी. उनकी जगह शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी पंडुरंग के पोल (Pandurang K. Pole) को दी गई है.

फेरबदल में इन अधिकारियों के नाम भी शामिल
वर्तमान में संभागीय आयुक्त के पद पर कार्यरत नीरज सेमवाल को भूमि एवं भवन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार, परिवहन आयुक्त निहारिका राय को दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की चेयरमैन की अतिरिक्त जिम्मेदारी, 2012 बैच के अधिकारी प्रिंस धवन को डीटीसी के प्रबंध निदेशक (MD) व परिवहन विभाग में विशेष आयुक्त का प्रभार और रश्मि सिंह को महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव नियुक्त किया गया है.

दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य को बिजली विभाग से किया मुक्त

कृष्ण कुमार को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग से हटाकर अब आपदा प्रबंधन का CEO बनाया गया है. 2011 बैच के अधिकारी रवि धवन, जो अब तक बिजली विभाग के विशेष सचिव और दिल्ली जल बोर्ड में सदस्य प्रशासन के पद पर कार्यरत थे, अब केवल जल बोर्ड में ही बने रहेंगे. बिजली विभाग की जिम्मेदारी अब रवि दधिक को दी गई है.

सौम्या सौरभ को उत्तर-पश्चिम जिले का उपायुक्त नियुक्त किया गया है. वे अंकिता आनंद की जगह लेंगी, जिन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग में विशेष सचिव के रूप में ट्रांसफर किया गया है. दक्षिण जिले की उपायुक्त रहीं मेकला चैतन्य प्रसाद को अब दक्षिण-पश्चिम जिले का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि लक्षय सिंघल उन्हें दक्षिण जिले में स्थानांतरित कर पदभार संभालेंगे.

इसके अलावा, 2015 बैच के IAS अधिकारी डॉ. अनिल अग्रवाल को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी का प्रमुख निदेशक नियुक्त किया गया है. यह फेरबदल राजधानी की प्रशासनिक संरचना को और अधिक प्रभावी और संगठित बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
Delhi News: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी, महिला की मौत से सनसनी, पति से अलग रह रही थी
दिल्ली: खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी, महिला की मौत से सनसनी, पति से अलग रह रही थी
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget