एक्सप्लोरर

Delhi Water Bill: दिल्ली सरकार ने पानी के बिलों को लेकर किया बड़ा एलान, आप भी जान लें ये काम की बात

Delhi News: दिल्ली में पानी के बिलों को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ी राहत देने का एलान किया है. अब पिछले बिलों से डेढ़ गुना ज्यादा पानी का बिल दिल्ली वालों को नहीं देना होगा.

Delhi Water Bill News: दिल्ली जल बोर्ड की ओर से राजधानी दिल्ली में पानी के बिलों में राहत दिए जाने की घोषणा की गई है. दिल्ली के जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी है कि अब दिल्ली में लोगों का बिल पिछले महीने के बिल से डेढ़ गुना (1.5) से ज्यादा नहीं आएगा. क्योंकि दिल्ली जल बोर्ड ने बिलिंग सिस्टम में संशोधन किया है और यदि इससे ज्यादा बिल आता है, तो इसके लिए ग्राहकों को जल बोर्ड की ओर से स्पष्टीकरण दिया जाएगा. इसके अलावा ग्राहक अपना बिल ज्यादा आने पर शिकायत भी कर सकता है.

पिछले महीने के बिल से डेढ़ गुना से ज्यादा नहीं आएगा बिल

दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सतेंद्र जैन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. यह बैठक सभी अधिकारियों के साथ राजस्व प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए की गई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि लोगों का पानी का बिल पिछले महीने के बिल से डेढ़ गुना से ज्यादा नहीं हो सकता. मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड के बिलिंग सिस्टम को अपडेट किया गया है. जिसके बाद पिछले बिल की तुलना में खपत वितरण 50 फ़ीसदी से ज्यादा या कम होने पर मीटर रीडर टेबलेट बिलिंग को रोकने के लिए एक स्वचालित जांच प्रणाली होगी. जिसके बाद इस कदम से गलत रीडिंग वाले बिलों पर लगाम लगेगी. साथ ही उन्होंने बताया कि इस कदम से पारदर्शिता बढ़ेगी. अधिकारियों के साथ की गई बैठक में कहा गया कि बिलिंग प्रणाली में किसी भी तरीके की गलतियां यदि होती हैं तो उनकी जांच की जाएगी.

बिलिंग सिस्टम को किया गया अपडेट

सत्येंद्र जैन ने बताया कि यदि आपके बिल की रीडिंग ज्यादा आती है तो आपका बिल जोनल राजस्व कार्यालय द्वारा जनरेट किया जाएगा. जल बोर्ड की ओर से बताया गया कि उन्हें लगातार कई शिकायतें मिली थीं, जिसमें कहा गया कि मीटर रीडर्स मौजूदा मीटर रीडिंग की तस्वीर अपलोड नहीं करते, बल्कि एक रैंडम इमेज अपलोड करते हैं. वहीं रीडिंग डालते वक्त वह कोई भी रीडिंग डाल देते थे, जिसकी शिकायत भी उपभोक्ता नहीं कर पा रहे थे. जिसके बाद अब दिल्ली जल बोर्ड ने अपने बिलिंग सिस्टम को ही अपडेट कर दिया है, जिसके बाद यह सभी खामियां दूर हो जाएंगी, और लोगों को पानी के बिल में कोई समस्या नहीं होगी और उनका बिल पिछले महीने के बिल से डेढ़ गुना से अधिक नहीं आएगा.

यह भी पढ़ें-

Zoom Call पर 900 स्टाफ को निकालने वाले CEO को लेकर आनंद महिंद्रा ने किया सवाल, 'क्या खुद बच सकते हैं?'

Omicron Variant: क्या कोरोना के डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन प्रभावी नहीं है? जानें सरकार का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget