एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार ने बनाई PMU यूनिट, अब इस विभाग की हर बड़ी परियोजना की करेगी निगरानी

Delhi News: दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने बुनियादी ढांचे और यमुना से जुड़ी योजनाओं की निगरानी के लिए पहली बार प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट बनाई है. यह यूनिट सभी प्रमुख परियोजनाओं पर नजर रखेगी.

Delhi Latest News: दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने बुनियादी ढांचे, पर्यावरण और यमुना से जुड़ी अहम योजनाओं की निगरानी के लिए एक प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (PMU) का गठन किया है. एबीपी न्यूज़ के पास मौजूद दिल्ली सरकार के लोकनिर्माण विभाग के आदेश के मुताबिक यह यूनिट लोकनिर्माण विभाग के सभी प्रमुख विकास कार्यों को टेंडर प्रक्रिया से ही ट्रैक करेगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और योजनाएं समय पर पूरी हों. यह पहली बार है जब दिल्ली की किसी सरकार द्वारा इस तरह की यूनिट बनाई गई है, जो परियोजनाओं के प्रारंभिक प्रस्ताव से लेकर उनके क्रियान्वयन तक की निगरानी करेगी.

यूनिट राजधानी में ट्रैफिक मैनेजमेंट, सड़क निर्माण, वायु गुणवत्ता सुधार और यमुना सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर नजर रखेगी और इस यूनिट में लोक निर्माण विभाग (PWD) के चार वरिष्ठ अधिकारी आर्किटेक्ट राजेश सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विमल कुमार और असिस्टेंट इंजीनियर अश्वनी कुमार कौशिक और माखन लाल मीणा शामिल हैं, जो इन कार्यों की निगरानी करेंगे.

लोकनिर्माण विभाग की इस यूनिट का एक अहम काम केंद्र सरकार से समन्वय बनाकर राष्ट्रीय योजनाओं के तहत प्रस्ताव तैयार कर उन्हें लागू करवाना भी होगा. इसके अलावा, यूनिट दिल्ली में निर्माण कार्यों से उठने वाली धूल और वायु प्रदूषण से निपटने के उपायों की निगरानी भी करेगी. सूत्रों के मुताबिक, “इस यूनिट को गठित करने का उद्देश्य यह है कि दिल्ली में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके.”

स्वतंत्र कार्यप्रणाली और जवाबदेही सुनिश्चित करने की व्यवस्था

साथ ही यह यूनिट स्वतंत्र रूप से कार्य करेगी और इसे PWD मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में पहले से बनी हाई-लेवल कोऑर्डिनेशन कमेटी से अलग रखा गया है, जिसका मकसद दिल्ली में बुनियादी ढांचे से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल स्थापित करना और मास्टर प्लान ऑफ दिल्ली के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है. PMU से जुड़े अधिकारी नियमित रिपोर्ट सौंपेंगे, ताकि जवाबदेही तय हो सके और सभी परियोजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा सके.

ये भी पढ़ें- 'मैं दूसरे लड़कों से गिफ्ट लूंगी, तुम क्या कर लोगे, ज्यादा बोलोगे तो...', लड़की की बात सुन युवक ने उठाया खौफनाक कदम

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget