एक्सप्लोरर

दिल्ली की सड़कों से 533 बसें अचानक हुई गायब! किसे होगी परेशानी, क्या है अंदर की कहानी?

Delhi News: दिल्ली की सड़कों से 533 क्लस्टर बसों के हटने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर असर पड़ा है. परमिट खत्म होने के बाद सरकार ने इन बसों को संचालन की अनुमति नहीं दी है.

अगर आप रोजाना पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर क्लस्टर बस सेवा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. दिल्ली की सड़कों से आज से डिम्ट्स (DIMTS) के तहत चल रही 533 क्लस्टर बसों को हटा लिया गया है.

पहले से ही बसों की भारी कमी से जूझ रही राजधानी में यह फैसला आम जनता के लिए नई मुसीबत बन सकता है. हालांकि इन बसों का परमिट 15 जुलाई तक ही वैध था और उसके बाद इन्हें संचालन की अनुमति नहीं दी गई.

इन जगहों पर चल रही थी ये बसें

इन बसों के हटने के बाद डिम्ट्स के पास कुल 3200 में से केवल 2700 बसें ही बची हैं. जागरण के रिपोर्ट के अनुसार, ये बसें सीमापुरी, राजघाट और नजफगढ़ के कैर डिपो से चल रही थीं और लगभग 40 रूटों पर सेवाएं दे रही थीं. जिन रूटों पर ये बसें चलती थीं, उनमें कश्मीरी गेट ISBT, द्वारका, उत्तम नगर, नेहरू प्लेस, कपासहेड़ा, मध्य, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के कई इलाके शामिल हैं. बसों की संख्या में इस कटौती को दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

चलने के योग्य थी बसें पर नहीं मिली अनुमती

सूत्रों के अनुसार, हटाई गई बसें अभी तकनीकी रूप से सड़क पर चलने के योग्य हैं और दो साल तक इनकी संचालन अवधि बढ़ाई जा सकती थी. लेकिन परिवहन विभाग ने इन्हें फिर से संचालन की अनुमति नहीं दी. डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के लिए जगह बनाने की योजना को भी इस फैसले की एक वजह माना जा रहा है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि सरकार चाहती तो इन बसों को और समय दिया जा सकता था, लेकिन शाम तक सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं आया.

बताया जाता है कि इन बसों का संचालन पिछले 10 सालों से DIMTS के अंतर्गत हो रहा था. जून 2024 में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने इनके संचालन पर रोक लगा दी थी, लेकिन बस ऑपरेटर कोर्ट गए और उन्हें 15 जुलाई 2025 तक का अस्थायी विस्तार मिल गया. अब वह अवधि समाप्त होने पर ये बसें हटा दी गई हैं. 

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उनका पक्ष नहीं मिल सका. जानकारों का मानना है कि सरकार की ये बसें भले निजी हों, मगर जनता को राहत देने का काम करती हैं और सरकार के बजट से ही चलती हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 20 रुपये में फर्जी आधार-वोटर ID बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
दिल्ली: 20 रुपये में फर्जी आधार-वोटर ID बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
'आप कौन हैं...', अरविंद केजरीवाल ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के लिए क्यों कही ये बात? जानें पूरा मामला
'आप कौन हैं...', अरविंद केजरीवाल ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के लिए क्यों कही ये बात? जानें पूरा मामला
दिल्ली में युवती की संदिग्ध मौत, अप्रैल में ही हुई थी शादी, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
दिल्ली में युवती की संदिग्ध मौत, अप्रैल में ही हुई थी शादी, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
ऑर्गनाइजर ने LK आडवाणी की बेटी प्रतिभा को किया सम्मानित, 80 साल पूरे होने का मनाया जश्न
ऑर्गनाइजर ने LK आडवाणी की बेटी प्रतिभा को किया सम्मानित, 80 साल पूरे होने का मनाया जश्न

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget