एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच होगा अहम समझौता, ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर' बनाने की तैयारी

Delhi News: दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के बीच 10 अप्रैल को एमओयू पर हस्ताक्षर होगा. ये PM-ABHIM के तहत होगा.

PM-ABHIM Scheme: दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के बीच 10 अप्रैल को एक अहम समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे. यह करार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत होगा, जिसे NHA लागू कर रहा है.

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 34 से 36 ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ वेलनेस सेंटर स्थापित करने की तैयारी कर रही है. इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और रोकथाम आधारित सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी. योजना के अंतर्गत डिजिटल हेल्थ कार्ड भी बनाए जाएंगे, जिससे नागरिकों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटली सुरक्षित रहेगा और स्वास्थ्य सुविधाएं अधिक सुगम बनेंगी.

सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाना है
यह योजना आत्मनिर्भर भारत पैकेज के हिस्से के तौर पर बजट 2021-22 में घोषित की गई थी. इसका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य अवसंरचना में व्याप्त कमियों को दूर करना है—चाहे वो निगरानी व्यवस्था हो, अनुसंधान में निवेश हो या आधुनिक स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना PM-ABHIM केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका मकसद देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाना है, ताकि महामारी, संक्रामक रोगों और अन्य आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.

योजना के तहत प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सशक्त बनाया जाएगा.

आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार करेगी
PM-ABHIM को अब तक की सबसे व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना योजना माना जा रहा है, जो देश के भविष्य की स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार करेगी. इसका लक्ष्य समुदायों को न केवल इलाज बल्कि जागरूकता, रोकथाम और त्वरित प्रतिक्रिया के स्तर पर भी आत्मनिर्भर बनाना है. दिल्ली सरकार के इस समझौते के बाद राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: हिरासत में यातना और फर्जी मेडिकल रिपोर्ट! अब पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने कहा 'हमें लाठीचार्ज के वीडियो देखने में इंटरेस्ट नहीं', अभिजीत दीपके का आया ऐसा रिएक्शन
CJI ने कहा 'हमें लाठीचार्ज के वीडियो देखने में इंटरेस्ट नहीं', अभिजीत दीपके का आया ऐसा रिएक्शन
Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
दिल्ली प्रोटेस्ट के 25वें दिन जंतर-मंतर पर क्या है हाल? भारी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन जारी, और बच्चे पहुंचे
दिल्ली प्रोटेस्ट के 25वें दिन जंतर-मंतर पर क्या है हाल? भारी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन जारी, और बच्चे पहुंचे
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget