एक्सप्लोरर

Delhi: पहले छोड़ी नौकरी, फिर बनवाई 50 मास्टर Key, रात में ये लड़की करने लगी ऐसा गंदा काम

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने कॉल सेंटर में काम कर चुकी लड़की को गिरफ्तार किया है. लड़की इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाकर, वहां से चोरी करती थी. लड़की के पास से पुलिस ने 50 मास्टर की भी बरामद की हैं.

Delhi Girl Arrested: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 50 'मास्टर की' का इस्तेमाल कर बंद घरों में चोरी के आरोप में कॉल सेंटर की पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने मंगलवार (17 जून) को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मणिपुर की मूल निवासी आरोपी जोयनीला तोंगसिन अनल (23) अक्टूबर 2024 में दिल्ली आई थी और मुनिरका में रहते हुए उसने एक कॉल सेंटर में नौकरी की थी.

बंद घरों को निशाना बनाती थी लड़की

अधिकारी ने बताया कि कुछ समय बाद उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और कथित तौर पर किशनगढ़ और सफदरजंग एन्क्लेव जैसे आस-पास के इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि दरवाजों में लगे ताले को खोलने के लिए वह चाबियों के एक गुच्छे का इस्तेमाल करती थी.

ताला खोलने में सफल रहने के बाद चुपके से घरों में घुसकर कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी. इस महीने की शुरुआत में किशनगढ़ थाने और सफदरजंग एन्क्लेव थाने में चोरी की दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज किए जाने के बाद ये मामला प्रकाश में आया.

चोर के पास से मिली 50 मास्टर की

गोयल के मुताबिक, एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मुनिरका स्थित उसके घर से लैपटॉप, एलईडी टीवी और कैमरे से जुड़े सामान चोरी हो गए, जबकि एक और व्यक्ति ने बताया कि उसके घर से कान में पहनने वाली सोने और हीरे की बालियां, एक हेडफोन, जूते और 1,300 रुपये नकदी चोरी हो गई.

पुलिस ने 14 जून को जोयनीला को छतरपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की. पुलिस ने उसके घर से चोरी की कई चीजें बरामद की है. अधिकारी ने बताया कि उसके पास मौजूद 50 चाबियां (मास्टर की) भी जब्त कर ली गई हैं, जिनका इस्तेमाल वह बंद घरों को खोलने के लिए करती थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget