एक्सप्लोरर

Delhi Politics: 'हमनें पहले ही चेतावनी दी थी...', अरविंद केजरीवाल के वजीराबाद दौरे पर BJP ने कसा तंज

Delhi: वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं, जिससे आने वाले समय में दिल्ली की जनता को पीने वाले पानी का समस्या होगी. इस पूरी समस्या के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं.

Delhi Flood News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के वजीराबाद दौरे पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendraa Sachdeva) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज जब दिल्ली की जनता के सिर के ऊपर से पानी गुजर रहा है, तब केजरीवाल फोटो खिंचवाने वजीराबाद जा रहे हैं. हर बात पर प्रचार करने वाले सीएम, ऐड देने वाले सीएम क्या अखबारों में ऐड देकर दिल्ली की जनता को चेता नहीं सकते थे? तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं, जिससे आने वाले समय में दिल्ली की जनता को पीने वाले पानी का समस्या होगी. इस पूरी समस्या के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं.

वहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने वजीराबाद दौरे के बाद ट्वीट कर कहा कि, 'यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद पैदा हुए हालात पर आज DDMA की बैठक हुई. दिल्ली में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक के लिए बंद किया जा रहा है. सभी नॉन एसेंसियल सरकारी दफतरों को वर्क फ्रॉम होम किया जा रहा है. प्राइवेट ऑफिस को भी वर्क फ्रॉम होम लागू करने की एडवाइजरी जारी की जा रही है. वहीं सीएम ने आगे कहा कि, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पानी की सप्लाई 25 प्रतिशत तक प्रभावित होगी. इसलिए पानी की राशनिंग की जाएगी. दिल्ली में जरूरी सेवाओं वाले बड़े वाहनों को ही आने की इजाजत दी जाएगी. सभी दिल्लीवासी धैर्य रखें, जल्द पानी का स्तर कम होगा और स्थिति सामान्य होगी.

आज सुबह इतना पानी किया गया डायवर्ट
बता दें कि, कल शाम 5 बजे 1 लाख 27 हजार क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया. कल शाम 6:00 बजे से फिर पानी बढ़ना शुरू हो गया. कल 6 बजे 1 लाख 30 हजार 604 क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया. वहीं कल शाम 7 बजे 1 लाख 42 हजार  क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया. कल रात 8 व  9 और 10 बजे 1 लाख 47 हजार 800 क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया. बता दें कि, रात में पानी थोड़ा बहुत ऊपर नीचे होता रहा और आज सुबह 5 बजे से फिर से बढ़ना  होना शुरू हो गया है. वहीं आज सुबह 5 बजे  1,47,300 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया. आज सुबह 6 बजे 1,50,300 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया. आज सुबह 7 बजे  1,53,700 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया.

यह भी पढ़ें:  Delhi Flood: 'यमुना के निचले इलाकों में घर खाली कर दें', बढ़ते जलस्तर पर CM केजरीवाल की अपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget