एक्सप्लोरर

'दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में रॉकेट की तरह हवा में फट रहे थे ऑक्सीजन सिलेंडर', स्थानीय लोगों का दावा

Delhi Fire News: स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल से सटे बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने अस्पताल में भारी मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर के भंडारण की पुलिस से शिकायत की थी. पुलिस ने नहीं की कोई करवाई.

Delhi Vivek Vihar Fire News: दिल्ली के शाहदरा जिला के रिहायशी विवेक विहार इलाके में बीती रात उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब वहां स्थित एक न्यू बॉर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई. आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया. भीषण आग ने आसपास की बिल्डिंगों को भी चपेट में ले लिया. रॉकेट की तरह आग के गोले आसामन में उड़कर चारों तरफ गिरने लगे. इलाके के लोग ऑक्सीजन सिलेंडरों के कारण लोग काफी दहशत में नजर आ रहे थे. इस हादसे ने 7 बच्चे की जान ले ली. 

घटना की सूचना पर तत्काल विवेक विहार थाने एक एसएचओ और एटीओ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से वहां से 12 नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इन बच्चों को पास के NICU में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने 7 बच्चों को मृत घोषित कर दिया. 5 का इलाज जारी है. इनमें से एक कि हालात गंभीर बताई जा रही है. 

ऑक्सीजन सिलेंडर से भड़की आग

हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान न तो हॉस्पिटल प्रशासन का कोई व्यक्ति वहां मौजूद था और न ही इस आगजनी की घटना की सूचना नवजातों के परिजनों को दी गई. हादसे के बाद से पूरा अस्पताल प्रशासन फरार बताया जा रहा है. आग लगने के स्पष्ट कारणों का तो अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी थी, जिसकी चपेट में आवश्यकता से अधिक और अवैध रूप से वहां रखे गए ऑक्सीजन सिलेंडर के आने के बाद वहां ब्लास्ट होने शुरू हो गए और आग काफी तेजी से फैल गई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि रॉकेट की तरह ऑक्सीजन सिलेंडर यहां-वहां उड़ कर जा रहे थे और ब्लास्ट हो रहे थे. इस वजह से पास की एक बिल्डिंग में भी आग लग गई. हालांकि, फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी की वजह से तुरंत ही उस आग पर काबू पा लिया गया था. लोगों ने अस्पताल प्रशासन समेत स्थानीय पार्षद, विधायक से लेकर पूरे सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि रिहाइशों के बीच स्थित इस अस्पताल में हर दिन 50 ऑक्सीजन सिलेंडर लाये जाते थे. इस छोटे से अस्पताल में इतने ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवश्यकता नहीं है, फिर भी यहां हर दिन भारी मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर आते थे. जिसकी पुलिस प्रशासन से लेकर पार्षद-विधायक सभी ने अनदेखी की.

लोगों ने लगाए ये आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल से सटे बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने अस्पताल में भारी मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर के भंडारण को लेकर पुलिस में शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई भी करवाई नहीं की गई. अगर पुलिस ने एक्शन लिया होता तो संभव है आज यह हादसा ना हुआ होता. ना ही मासूम नवजातों की जानें जाती. लोगों ने स्थानीय विधायक के प्रति भी काफी नाराजगी जाहिर की. उनका आरोप है कि विधायक हर दिन यहां आने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर की जानकारी होने के बावजूद इससे अनभिज्ञ बने रहे.

इन धाराओं में मालिक के खिलाफ केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मृत नवजातों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल में रखवा दिया है और अस्पताल के मालिक नवीन कीची के खिलाफ 336 और 304A के तहत मामला दर्ज की है. पुलिस की कई टीमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के जगह जगह दबिश दे रही है.

कांग्रेस ने की जांच की मांग 

दिल्ली बीजेपी और कांग्रेस ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया है. दिल्ली कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज ने कहा कि, "दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में भीषण आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मृत्यु की खबर अत्यंत हृदय विदारक है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं. सभी घायल नवजात शिशुओं के शीघ्र स्वास्थ लाभ के लिए हमारी परम-पिता परमेश्वर से प्रार्थना है. सरकार इस दुःखद घटना की जल्द से जल्द जांच करवाए एवं दोषियों पर कार्यवाही की जाए.

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी इस घटना से काफी दुखी हैं और वे थोड़ी ही देर में पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों से मिलने के लिए घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं.

'कौन जेल जाएगा, कितने दिन जेल में रहेगा, ये...', अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
टाइगर श्रॉफ पर हमले से भड़के AAP नेता संजय सिंह, BJP सरकार को घेरा
टाइगर श्रॉफ पर हमले से भड़के AAP नेता संजय सिंह, BJP सरकार को घेरा
'फ्रांस जैसा प्रोटेस्ट यहां हो जाए तो...', कांग्रेस नेता का बड़ा बयान
'फ्रांस जैसा प्रोटेस्ट यहां हो जाए तो...', कांग्रेस नेता का बड़ा बयान
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget