एक्सप्लोरर

Delhi Film Policy: 'दिल्ली फिल्म पॉलिसी' लॉन्च', 15 दिनों में मिलेगी मंजूरी, सब्सिडी का भी प्रावधान

दिल्ली में 'दिल्ली फिल्म पॉलिसी' लॉन्च की गई है. फिल्म प्रोडक्शन के लिए 3 करोड़ रुपए तक की सब्सिडी भी मिलेगी. सिंगल विंडो के जरिए फिल्म निमार्ताओं को 15 दिनों के अंदर ऑनलाइन मंजूरी दी जाएगी.

Delhi Film Policy: शुक्रवार को 'दिल्ली फिल्म पॉलिसी' लॉन्च की गई है. दिल्ली में फिल्म प्रोडक्शन के लिए तीन करोड़ रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी. इस पॉलिसी के तहत सिंगल विंडो ई-फिल्म क्लीयरेंस पोर्टल स्थापित किया गया है. सिंगल विंडो के जरिए फिल्म निमार्ताओं को 15 दिनों के अंदर ऑनलाइन दी मंजूरी जाएगी. लोकेशन की जरूरत के अनुसार इसमें दिल्ली की करीब 25 एजेंसियों की मंजूरी शामिल है. दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और दिल्ली फिल्म एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन भी किया जाएगा. दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन (डीटीटीडीसी) इस प्रक्रिया में नोडल एजेंसी की भूमिका निभाएगी.

15 दिनों से पहले अप्रूवल चाहिए तो दें प्रीमियम पेमेंट

दिल्ली सरकार ने दिल्ली फिल्म फंड के लिए 30 करोड़ रुपए का शुरूआती आवंटन किया है. यदि किसी प्रोड्यूसर को 15 दिनों से पहले अप्रूवल चाहिए तो उन्हें प्रीमियम पेमेंट देना होगा. इससे पहले निमार्ताओं को करीब 25 अलग-अलग एजेंसीज से मंजूरी लेनी होती थी जिसमें काफी समय लगता था.

प्रोड्यूसर्स दिल्ली टूरिज्म की वेबसाइट पर जाकर दिल्ली में फिल्म शूटिंग के लिए अप्रूवल ले सकेंगे. दिल्ली सरकार ने कई अंतराष्ट्रीय शूटिंग लोकेशन की स्टडी कर फिल्म ब्रांडिंग और प्रमोशन को समझने का प्रयास किया है. जिसके तहत दिल्ली में फिल्म बनाने पर फिल्म निर्माण में आने वाले खर्चे में सरकार द्वारा निमार्ताओं को सब्सिडी दी जाएगी.

Delhi-NCR CNG Station: एनसीआर में खुलेंगे 50 नए सीएनजी स्टेशन, जमीन मुहैया कराने के लिए कहा गया

इस आधार पर मिलेगी सब्सिडी

इसका निर्धारण पॉइंट सिस्टम के आधार पर किया जाएगा. फिल्म लोकेशन, लोकेशन में दिल्ली की ब्रांडिंग, फिल्म क्रू और सपोर्ट स्टाफ में लोकल आर्टिस्टों का इन्वोल्वेमेंट, दिल्ली में फिल्म के प्री-प्रोडक्शन, प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान खर्चे को ध्यान में रखते हुए फिल्म को पॉइंट्स दिए जाएंगे. इसके आधार पर सब्सिडी दी जाएगी. फिल्म निमार्ताओं और उत्पादन एजेंसियों को खास डील और पैकेज देने के लिए 'दिल्ली फिल्म कार्ड' दिया जाएगा, जिसका मूल्य एक लाख रुपए होगा. पॉलिसी के तहत टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी कंपनियों को पर्यटन विभाग के साथ पैनल में रखा जाएगा. दिल्ली फिल्म कार्ड रखने वालों को दिल्ली के भीतर यात्रा, लोजिस्टिक्स, होटल आदि जैसे सुविधाओं में छूट मिलेगी.

बेहतर होगी इकॉनमी

दिल्ली सरकार का मानना है कि फिल्म पॉलिसी, दिल्ली में फिल्म इंडस्ट्री इको-सिस्टम को मजबूत करने, फिल्म प्रोडक्शन और उससे संबंधित क्षेत्रों में लगे स्किल्ड वर्कफोर्स के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगा. इस पॉलिसी के माध्यम से दिल्ली को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगा और पर्यटकों का दिल्ली को लेकर आकर्षण बढ़ेगा. जिसके परिणाम स्वरुप दिल्ली में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा. जिससे दिल्ली के होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को भी फायदा होगा. रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और इकॉनमी बेहतर होगी.

मनीष सिसोदिया ने कही ये बात

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली फिल्म पॉलिसी 2022, राज्य में पर्यटन को आकर्षित करने के साथ-साथ दिल्ली में बड़े पैमाने पर रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर पैदा करेगी. उन्होंने कहा कि पॉलिसी की मदद से सिल्वर स्क्रीन पर अधिक कवरेज के साथ दिल्ली अपने आप में एक ब्रांड के रूप में भी स्थापित होगा. दिल्ली को फिल्म टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करने के लिए यहां फिल्म प्रोडक्शन से संबंधित सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्च र विकसित किया जाएगा, ताकि फिल्म प्रोडक्शन एजेंसीज आकर्षित हो सके. इसके अलावा, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय इंडस्ट्री इवेंट में भाग लेने और फिल्म-सेक्टर के साथ कार्यक्रमों और इसी तरह के अन्य कार्यक्रमों की मेजबानी के माध्यम से फिल्म शूटिंग के लिए दिल्ली को बढ़ावा दिया जाएगा.

इन्हें भी मिलेगा सम्मान

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल और दिल्ली फिल्म एक्सीलेंस अवार्ड फिल्म पॉलिसी का खास हिस्सा है. इसके तहत दिल्ली का जल्द ही अपना अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल होगा और दिल्ली फिल्म एक्सीलेंस अवार्डस भी शुरू किया जाएगा. इसमें न केवल फिल्म स्टार बल्कि क्रू के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा.

Delhi News: शादी का झांसा देकर ठगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, इस तरह महिलाओं को करता था प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget