एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले में टली सुनवाई, CBI ने कोर्ट में क्या कहा?

Delhi News: दिल्ली में शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट पर सुनवाई 27 अगस्त तक टल गई. सीबीआई ने कोर्ट में बताया कि उन्हें मुकदमा चलाने की स्वीकृति नहीं मिली है.

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली में शराब नीति से जुड़े सीबीआई केस में सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जो चार्जशीट दायर की गई थी, उसको लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई है. चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले में कोर्ट में अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी. सुनवाई के दौरान कोर्ट में सीबीआई की ओर से कहा गया कि मुकदमा चलाने के लिए अभी उन्हें स्वीकृति नहीं मिली है. 

गौरतलब है कि 29 जुलाई को सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राउज़ एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी. राउज़ एवेन्यू में स्थित सेप्शल सीबीआई कोर्ट के सामने आरोप पत्र दायर करते हुए सीबीआई ने दावा किया था कि सीबीआई की ओर से इस मामले में कथित अनियमितताओं की जांच जारी है. 

हाई कोर्ट के ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. बीते 5 अगस्तो को दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री के अरेस्ट को सही करार दिया था.  

गिरफ्तारी बरकरार रखने के फैसले से पहले कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि सीबीआई जो एक्शन ले रही है, वो दुर्भावना से प्रेरित नहीं है. जांच एजेंसी ने साबित किया है कि सीएम गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. उनके अरेस्ट के बाद ही कुछ लोग गवाही देने के लिए सामने आए थे. कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सीएम के वकील ने बताया कि अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. 

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के लिए बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था. सीबीआई और ईडी का आरोप है कि आबकारी नीति में संशोधन में अनियमितताएं बरती गईं और लाइसेंस धारियों को अवैध लाभ पहुंचाया गया. 

यह भी पढ़ें: Delhi Fire: दिल्ली के असोला एनक्लेव की चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, 14 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget