एक्सप्लोरर

Delhi Liquor: दिल्ली में अब एक शराब की बोतल खरीदने पर दूसरी नहीं मिलेगी फ्री, सभी छूट खत्म, MRP पर ही खरीद सकेंगे

Delhi Liquor: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब की बोतल पर मिलने वाली छूट को समाप्त कर दिया गया है. अब बोतल पर लिखी एमआरपी पर ही शराब खरीदी जा सकती है.

Delhi Liquor: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में अब शराब (Wine) की एक बोतल खरीदने पर दूसरी फ्री नहीं मिलेगी. दरअसल सोमवार को आबकारी विभाग (Excise Department) ने आदेश जारी कर शराब की बोतल के मूल्य (MRP) पर मिलने वाली छूट खत्म कर दी है. जिसके बाद अब बोतल पर लिखी एमआरपी पर ही शराब खरीदी जा सकेगी. वहीं आबकारी विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर आबकारी नियमों और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पिछले एक महीने से एक शराब की बोतल के साथ दूसरी मिल रही थी मुफ्त

गौरतलब है कि दिल्ली के शराब दुकानदार पिछले कुछ दिनों से खरीदारों को लुभाने के लिए छूट की स्कीम चला रहे थे. इसके तहत शराब की एक बोतल खरीदने पर दूसरी बोतल फ्री दी जा रही थी. ऐसे में एक बोतल के साथ दूसरी बोतल मुफ्त मिलने की स्कीम के चलते दुकानों पर भारी भीड़ लग रही थी. जिसे देखते हुए आबकारी विभाग द्वारा सोमवार को शराब की बोतल के मूल्य पर मिलने वाली छूट को समाप्त कर दिया गया.

वहीं आबकारी आयुक्त अर्व गोपी कृष्णा द्वारा जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में L7Z लाइसेंसधारी शराब विक्रेता MRP पर कोई छूट या रियायत नहीं दे सकते हैं.आदेश में कहा गया है कि अगर भविष्य में लाइसेंसधारियों द्वारा किसी ब्रांड पर छूट या रियायत दिए जाने की सूचना मिलती है तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

Delhi News: जनवरी-फरवरी में दिल्ली में जमकर बरसा मच्छरों का कहर, डेंगू के नए मामलों का पिछले चार सालों का रिकॉर्ड टूटा

छूट से बाजार को हो रहा था नुकसान

आदेश के अनुसार ग्राहकों को दी जा रही छूट के चलते बाजार के लिए गलत परंपराएं शुरू हो रही थीं. कम समय में ज्यादा लाभ कमाने की कोशिश में कुछ दुकानदार मार्केट की नीतियों को नुकसान पहुंचा रहे थे. शराब की एमआरपी पर छूट को रद्द करने का आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि सरकार की मंशा है कि मार्केट में स्वस्थ स्पर्धा और ग्राहकों को भी कोई नुकसान ना हो.  नई आबकारी नीति का जिक्र करते हुए कहा गया है कि सरकार ने जिस मंशा से एमआरपी पर छूट या रियायत देने का आदेश दिया था वह नहीं हो रहा था.

दिल्ली में 150 शराब की दुकानों पर दी जा रही थी छूट

बता दें राजधानी दिल्ली में शराब की 580 दुकानें हैं जिनमें से करीब 150 दुकानों पर छूट दी जा रही थी.  कई दुकानों पर 30-35 प्रतिशत की छूट मिल रही थी. यह ऑफर सभी दुकानों के लिए नहीं है. सिर्फ कुछ चुनिंदा दुकानों पर भी एमआरपी पर छूट मिल रही थी. 

ये भी पढ़ें

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली में फिर दो दिनों तक होगी झमाझम बारिश, चलेंगी तेजी हवाएं, जानें- मौसम का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget