एक्सप्लोरर

Delhi Excise Case: मनीष सिसोदिया के निजी सहायक से CBI ने की पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर

Delhi Excise Case News: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया के निजी सहायक देवेंद्र शर्मा उर्फ रिंकू से सीबीआई ने मंगलवार को पूछताछ की. ईडी के अधिकारियों ने जेल में सिसोदिया से भी पूछताछ की.

Delhi News: सीबीआई ने मंगलवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निजी सहायक देवेंद्र शर्मा से 2021-22 की आबकारी नीति तैयार करने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ की. ये नीति अब रद्द की जा चुकी है. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देवेंद्र शर्मा उर्फ ​​रिंकू को सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया जहां भ्रष्टाचार रोधी शाखा के अधिकारियों ने सुबह से ही उनसे पूछताछ की.

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था और उन्हें यहां की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय भी मंगलवार को सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ कर रहा है.

'दक्षिण लॉबी' के प्रभाव में पहुंचाया गया अनुचित लाभ- सीबीआई

आबकारी विभाग के प्रभारी रहे सिसोदिया का पिछले साल 25 नवंबर को मामले में दायर आरोप-पत्र में आरोपी के रूप में उल्लेख नहीं किया गया था. अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने चार्जशीट में सिसोदिया का नाम नहीं लिया था क्योंकि केंद्रीय जांच एजेंसी उनके और अन्य संदिग्धों और अभियुक्तों के खिलाफ जांच कर ही रही थी. सीबीआई ने आरोप लगाया कि 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में 'दक्षिण लॉबी' हैदराबाद के व्यापारियों और राजनेताओं की एक मंडली के प्रभाव में थोक डीलरों को अनुचित लाभ मार्जिन दिया गया, आम आदमी पार्टी ने इस आरोप का जोरदार खंडन किया है. बाद में इस नीति को रद्द कर दिया गया.

पिछले साल 17 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई के एक प्रवक्ता ने जांच के बाद कहा था कि आबकारी नीति में संशोधन, लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ देना, लाइसेंस शुल्क में छूट/ कमी, मंजूरी के बिना एल-1 लाइसेंस का विस्तार आदि सहित कई अनियमितताएं की गईं. अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया गया था कि इन कृत्यों से जो अवैध लाभ हुआ उसे निजी पार्टियों की ओर से बही खातों में गलत प्रविष्टियां करके संबंधित लोक सेवकों को दे दिया गया. 

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: 'मनीष सिसोदिया को परेशान किया जा रहा है', सीएम अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget